शहीद जयद्रथ के परिजनों का सम्मान
बड़गांव (सहारनपुर) : भाजपा विधायकों ने सैनिक सम्मान अभियान में गुरुवार को भगवानपुर गांव में शह
बड़गांव (सहारनपुर) : भाजपा विधायकों ने सैनिक सम्मान अभियान में गुरुवार को भगवानपुर गांव में शहीद जयद्रथ के परिजन व पूर्व सैनिकों को सम्मान किया। इस दौरान देवबंद व रामपुर विधायक ने कहा भाजपा सरकार सैनिकों को समर्पित है।
भाजपा ने अपने सैनिक सम्मान अभियान की शुरुआत गुरुवार को शहीद जयद्रथ के गांव भगवानपुर से की। यहां जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, देवबंद विधायक कुंवर ब्रिजेश ¨सह व रामपुर विधायक देवेंद्र निम ने शहीद के पिता ठाकुर जसवीर ¨सह व सैनिक भाई अर्जुन को शाल ओढ़ाकर व पूर्व सैनिकों को फुल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक ब्रिजेश ¨सह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हमेशा रक्षा सौदों में दलाली खाने का काम किया है। जबकि भाजपा ने भारती मां की रक्षा के लिए अपनी जान देने का जज्बा रखने वाले सैनिकों का सम्मान किया है। प्रधानमंत्री मोदी खुद होली, दिपावली का पर्व भी सरहदों पर तैनात सैनिकों के बीच मनाते है। रामपुर विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि शहीद जयद्रथ के सम्मान में गांव में शहीद द्वार व ¨हडन नदी पर पुल का निर्माण शीध्र ही कराया जाएगा। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने कहा कि भाजपा सैनिकों के सम्मान में आज से 3 मार्च तक अभियान चला रही है। जिसमें शहीद व पूर्व सैनिकों के घर घर जाकर उन्हे सम्मानित किया जाएगा। तीन मार्च को शहीद बीएसएफ असिस्टेंट कमांडेंट जबर¨सह के गांव में समापन होगा। इससे पूर्व नेताओं ने शहीद जयद्रथ की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद पूर्व सैनिक चंद्रपाल ¨सह, धर्मसिह, ओमप्रकाश, राहुल राणा को भी विधायकों व जिलाध्यक्ष ने मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला महामंत्री अजीत राणा, पवन सवाई, सतीश राणा, विरेंद्र जाट, मंडलाध्यक्ष राजपाल, महीपाल मौजूद आदि रहे।