Move to Jagran APP

सेवायोजन विभाग से नियुक्त होंगे आउटसोर्स कर्मचारी

सरकारी विभागों में आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति सेवायोजन विभाग के माध्यम से हो सकेगी। अभी तक ये नियुक्तियां एजेंसियों के माध्यम से होती रही हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 12:00 AM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 05:08 AM (IST)
सेवायोजन विभाग से नियुक्त होंगे आउटसोर्स कर्मचारी
सेवायोजन विभाग से नियुक्त होंगे आउटसोर्स कर्मचारी

सहारनपुर जेएनएन। सरकारी विभागों में आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति सेवायोजन विभाग के माध्यम से हो सकेगी। अभी तक ये नियुक्तियां एजेंसियों के माध्यम से होती रही हैं। मंगलवार को होने वाली वीडियो कांफ्रेसिग के बाद यह व्यवस्था प्रदेश के सभी जिलों में लागू हो जाएगी। जिले में 40 हजार से अधिक पंजीकृत बेरोजगार हैं।

loksabha election banner

अभी तक सरकारी विभागों एवं अधीनस्थ संस्थाओं में आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति में एजेंसियों की मनमानी चलती थी। शासन स्तर से अब निर्णय लिया गया है कि सेवायोजन विभाग की वेबसाइट पर पंजीकृत बेरोजगार ही आउटसोर्सिग से नियुक्त किए जाएंगे। सेवायोजन विभाग की वेबसाइट को जेम पोर्टल से लिक किया जा रहा है। विभागों को अपनी रिक्तियों का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड करना होगा, इसके बाद सेवायोजन विभाग पंजीकृत बेरोजगारों से आवेदन लेगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सेवायोजन विभाग ही लिखित परीक्षा और साक्षात्कार कराएगा, इसमें सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा और चयनितों की सूची पोर्टल पर अपलोड कर दी जाएगी। मंगलवार को निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन इस बारे में प्रदेश के सभी जिलों मुख्य विकास अधिकारियों और सेवायोजन अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिग करेंगे। माना जा रहा है कि इसके बाद नई व्यवस्था सभी जिलों में लागू कर दी जाएगी। इनका कहना है

सरकारी विभागों में आउटसोर्सिग से नियुक्तियों के बारे में मंगलवार को वीडियो कांफ्रेसिग होगी, जो निर्देश मिलेंगे उसी के मुताबिक कार्यवाही की जायेगी।

-शिव ललित सिंह, सहायक निदेशक, सेवायोजन विभाग।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.