एसडीएम ने किया क्वारंटाइन होम का निरीक्षण
कोरोना वायरस से फैली महामारी को ध्यान में रखते हुए केंद्र व राज्य सरकार के निर्देश पर अन्य राज्यों व विदेशों से हाल ही में आए लोगों को क्वांरंटाइन करने के लिए तहसील सदर क्षेत्र में दो क्वांरेटाइन होम बनाए गए हैं।
सहारनपुर, जेएनएन। कोरोना वायरस से फैली महामारी को ध्यान में रखते हुए केंद्र व राज्य सरकार के निर्देश पर अन्य राज्यों व विदेशों से हाल ही में आए लोगों को क्वांरंटाइन करने के लिए तहसील सदर क्षेत्र में दो क्वांरेटाइन होम बनाए गए हैं। ताकि बाहर से आए हुए व्यक्ति यदि संक्रमित हों तो अन्य किसी व्यक्ति संक्रमण की चपेट में न आ सके।
उपजिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि एक क्वारंटाइन होम दिल्ली रोड पर मदर टेरेसा पैरा मेडिकल कालेज में बनाया गया है, जिसमें 98 बेड की क्षमता है। इस क्वांरेटाइन होम में 28 व्यक्तियों को क्वांरेटाइन किया गया है। दूसरा क्वारंटाइन होम जनता रोड पर आशा मार्डन पब्लिक स्कूल में बनाया है। जिसमें 64 बेड की क्षमता है। इस स्कूल में विभिन्न अस्पतालों से बेड एकत्रित कर रखे गए हैं। इस क्वारंटाइन होम में 30 व्यक्तियों को रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार तहसील सदर में कुल 162 बेड की क्षमता वाले क्वांरेटाइन होम स्थापित किए गए हैं। इन क्वांरेटाइन होम में रहने वाले व्यक्तियों के लिए चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था चिकित्सा विभाग द्वारा, खाने के राशन आदि की व्यवस्था आपूर्ति विभाग द्वारा तथा खाना बनाने की व्यवस्था शिक्षा विभाग द्वारा की जा रही है। उपजिलाधिकारी सदर ने बताया कि तहसील स्तर से लेखपालों की 8-8 की घंटे ड्यूटी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में 215 क्वारंटाइन होम स्थापित किए गए है। जिनमें लगभग 700 व्यक्तियों को क्वारंटाइन किया गया है।