हिदू राष्ट्रीय इंटर कालेज गंगोह में विज्ञान मेले का आयोजन
गंगोह में हिन्दू राष्ट्रीय इंटर कालेज में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने इस अवसर पर अनेक तरह के माडल बनाए।
सहारनपुर, टीम जागरण। गंगोह में हिन्दू राष्ट्रीय इंटर कालेज में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने इस अवसर पर अनेक तरह के माडल बनाए।
विद्यालय प्रांगण में विज्ञान मेले का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के 400 छात्र-छात्राओं के द्वारा लगभग 130 विज्ञान मॉडल प्रदर्शित किए गए। विज्ञान मेले का यह आयोजन भारत सरकार के आदेशों के अनुक्रम में विद्यालय स्तर पर आयोजित किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि प्रबंध समिति अध्यक्ष प्रवीण मित्तल एवम प्रबंधक योगेश गर्ग के द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख द्वीप प्रच्वलन कर विज्ञान मेले का शुभारंभ किया गया। प्रधानाचार्य विजय कुमार ने अपने संबोधन में सभी छात्र छात्राओं के उच्च्वल भविष्य की कामना की। प्रतिभागी छात्र छात्राओं को जूनियर एवम सीनियर वर्ग में रखा गया। जिनका मूल्यांकन सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अनिल मित्तल, पूर्व प्रवक्ता अशोक मित्तल, प्रधानाचार्य विजय कुमार, रसायन प्रवक्ता कमलेश वर्मा एवम भूगोल प्रवक्ता नाथीराम के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम का संचालन विनय कुमार धीमान एवम गगन गर्ग ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में राजेंद्र अग्रवाल, अनुपम गोयल, धनंजय सिंह, मुकेश कुशवाहा, सचिन वर्मा, निपुण कुमार, मुकेश कुमार, अंकिता दीक्षित, पुष्पेंद्रिका चक्रेश आदि का विशेष सहयोग रहा। शिविर में सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी
सहारनपुर: यूनिसेफ द्वारा संचालित उड़ान यूपी के तेरहवें शिविर का अयोजन मानकमऊ में किया गया। शिविर में सरकारी योजनाओं के सम्बंध में जानकारी दी गई।
शुक्रवार को आयोजित शिविर में विज्ञान फाउंडेशन की प्राची उपाध्याय ने सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों से अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। अंकुर चौधरी ने क्षेत्रवासियों को जागरूक करते हुए जनहित से जुड़ी योजनाओं के लाभ बताए। अंकुर चौधरी ने सरकारी जनाओं के लाभ बताए। साथ ही बच्चों का टीकाकरण किया गया। लोगों को जागरूक करते हुए कोविड वैक्सीन लगाई गई। डॉ. शाइन ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की। यूनिसेफ से हरेंद्र सिंह, एमएल शर्मा,और सुधीर चौधरी ने शिविर का निरीक्षण किया। जाटव नगर में आयोजित शिविर का उद्घाटन मेयर संजीव वालिया, नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह व उप नगर आयुक्त राजेश यादव ने किया। शिविर में सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई तथा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई।
------