सफाई कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन
सड़क दूधली में मुख्यमंत्री योगी आदिनाथ के सहारनपुर दौरे को लेकर राजकीय महाविद्यालय पुंवारका में सफाई कर रहे कर्मचारियों ने एडीओ पंचायत पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। उन्होंने जिलाधिकारी से कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
सहारनपुर, जेएनएन। सड़क दूधली में मुख्यमंत्री योगी आदिनाथ के सहारनपुर दौरे को लेकर राजकीय महाविद्यालय पुंवारका में सफाई कर रहे कर्मचारियों ने एडीओ पंचायत पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। उन्होंने जिलाधिकारी से कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
सफाई कर्मचारियों के अनुसार उनकी ड्यूटी मुख्यमंत्री दौरे को लेकर जनता रोड पर साफ सफाई करने में लगी है। शनिवार को वह राजकीय महाविद्यालय पुंवारका में सफाई कर रहे थे। इसी बीच सहायक खंड विकास अधिकारी निरीक्षण को पहुंचे तो उस समय सभी महिला पुरुष सफाई कर्मी खा रहे थे। सफाई कर्मियों का आरोप है कि आते ही एडीओ पंचायत भड़क गए तथा उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली गलौच की। आरोप है उन्होंने महिला सफाई कर्मियों के साथ भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जिस पर सफाई कर्मचारियों ने जमकर हंगामा काटा तथा एडीओ के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर एडीओ के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। दीपक, साजन, लता, सागर, पूनम, विमलेश, पिकी, शकुंतला, ममता, संजीव, राजेश, सहित काफी संख्या में सफाई कर्मी शामिल है। इस सम्बन्ध में एडीओ पंचायत कंवरपाल से बात करनी चाही तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
शहीद उधम सिंह कांबोज का धूमधाम से मनाया जाएगा जन्मोत्सव
छुटमलपुर: भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी 26 दिसंबर को हरिजन कालोनी स्थित छप्पर हाउस पर शहीद उधमसिंह कांबोज का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाएगी।
शनिवार को आसपा के विधिक सलाहकार एडवोकेट संदीप कांबोज के कस्बे में स्थित आवास आहूत भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी की बैठक में भीम आर्मी एकता मिशन के संरक्षक सतीश रावत और असपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विनोद पेगवाल ने कहा कि शहीद उधमसिंह कांबोज समूचे समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। उनके आदर्शों का अनुसरण वर्तमान में समय की आवश्यकता है। बैठक में 26 दिसंबर को कस्बे की हरिजन कालोनी स्थित छप्पर हाउस पर शहीद उधम सिंह कांबोज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। संदीप कांबोज ने कहाकि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क किया जाएगा और मुख्य अतिथि के रुप में असपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद मौजूद रहेंगे। उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच कर शहीद के जन्मोत्सव में भागेदारी करने का आहवान भी किया। इस दौरान सचिन कर्णवाल, रोबिन सिंह, मोहन कांबोज, दीपक कांबोज, अरुण कांबोज व दिनेश कांबोज आदि मौजूद रहे।