Move to Jagran APP

सफाई कर्मियों की एकजुटता से सुलझा कूड़ा विवाद

प्राइवेट सफाई कर्मियों की एकजुटता से कूड़ा डालने को लेकर उठा विवाद हल हो गया। निगम और सफाईकर्मियों के बीच बनी सहमति से अब सफाई कर्मियों को चार सुपरवाइजरों के अधीन कर दिया गया। सुपरवाइजर अपने-अपने क्षेत्रों में बने कूड़ाघरों पर कर्मचारियों से कूड़ा डलवाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 11:29 PM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 06:07 AM (IST)
सफाई कर्मियों की एकजुटता से सुलझा कूड़ा विवाद
सफाई कर्मियों की एकजुटता से सुलझा कूड़ा विवाद

सहारनपुर, जेएनएन। प्राइवेट सफाई कर्मियों की एकजुटता से कूड़ा डालने को लेकर उठा विवाद हल हो गया। निगम और सफाईकर्मियों के बीच बनी सहमति से अब सफाई कर्मियों को चार सुपरवाइजरों के अधीन कर दिया गया। सुपरवाइजर अपने-अपने क्षेत्रों में बने कूड़ाघरों पर कर्मचारियों से कूड़ा डलवाएंगे।

loksabha election banner

नगर निगम द्वारा दिल्ली रोड पर सब्जी मंडी के निकट बने कूड़ाघर को बंद कराने के बाद वहां गमले आदि रखवा दिए थे। आसपास की कालोनियों घर-घर से कूड़ा एकत्र करने वाले कर्मचारियों को दिल्ली रोड के कूड़ाघर पर कूड़ा डालने से निगम द्वारा रोका जा रहा था। गुरुवार को भी बड़ी संख्या में सफाई कर्मी जब कूड़ाघर पर कूड़ा डालने के लिए पहुंचे तो निगम द्वारा उन्हें रोक दिया गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें निगम जाने की सलाह दी। इस दौरान कर्मचारियों ने कूड़े से भरे रेहड़े कूड़ाघर पर खड़े कर नगर निगम का रूख किया। निगम पहुंचे कर्मचारियों को गेट पर रोक देने से उनमें असंतोष फैल गया। जिला वाल्मीकि सभा के जिलाध्यक्ष ब्रजमोहन सूद द्वारा मामले से महापौर संजीव वालिया को अवगत कराया गया। महापौर के निर्देश पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.एके त्रिपाठी से वार्ता के बाद कर्मचारियों की समस्या का समाधान हो गया। कर्मचारियों के मुताबिक उन्हें चार सुपरवाइजरों के अधीन किया गया है, ये सुपरवाइजर अपने-अपने क्षेत्रों के सफाईकर्मियों से कूड़ा डलवाने का काम करेंगे। विक्रम ने बताया कि सहमति के बाद समस्या का निस्तारण हो गया है। गौरव चौहान, चेतन चनयाने, शुभम, पंकज व विजय ने सहमति पर हर्ष जताया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.