ब्लाक मुख्यालय परिसर में चलाया गया सफाई अभियान
ब्लॉक मुख्यालय पर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सफाई कार्यक्रम युद्ध स्तर पर चलाया गया। जेसीबी के माध्यम से कूड़ा करकट हटवाकर ब्लॉक कार्यालय को सैनिटाइज भी किया गया। ग्राम प्रधान शमीम अहमद द्वारा वैश्विक संकट बनकर उभरे कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए ब्लॉक कार्यालय में सैनिटाइजर स्प्रे और कीटनाशक का छिड़काव कराया गया। साथ ही कर्मचारियों को मास्क व सैनिटाइजर भी वितरित किए।
सहारनपुर, जेएनएन। ब्लॉक मुख्यालय पर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सफाई कार्यक्रम युद्ध स्तर पर चलाया गया। जेसीबी के माध्यम से कूड़ा करकट हटवाकर ब्लॉक कार्यालय को सैनिटाइज भी किया गया। ग्राम प्रधान शमीम अहमद द्वारा वैश्विक संकट बनकर उभरे कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए ब्लॉक कार्यालय में सैनिटाइजर स्प्रे और कीटनाशक का छिड़काव कराया गया। साथ ही कर्मचारियों को मास्क व सैनिटाइजर भी वितरित किए। ट्रैक्टर-ट्राली के माध्यम से ब्लॉक में बनी नालियों से कीचड़ और आसपास लगे कूड़े के ढेर, घास की झाड़ियों को साफ कराया गया। नालियों के इर्दगिर्द और कचरा फेंकने वाली जगहों में ब्लीचिग पाउडर का भी छिड़काव किया गया। इस दौरान सचिव राजेश कांबोज, अनिल गोयल, प्रवीण शर्मा, धर्मवीर, सजंय सैनी, दानिश सिद्दीकी आदि रहे।