रोगों की रोकथाम को चलाया सफाई अभियान
शुक्रवार को गांव मोहम्मदपुर गुर्जर में संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया गया। गांव की महिला प्रधान के प्रतिनिधि चौधरी वीरसेन के नेतृत्व में गांव के मुख्य मार्गो पर पड़े कूड़े के ढेर और गोबर की कुरड़ी आदि को जेसीबी मशीन लगाकर उठाया गया। साथ ही कीटनाशक दवा का छिड़काव कर मच्छरों को समाप्त करने का प्रयास किया गया। इसके अलावा जलभराव रोकने के लिए आसपास के गड्ढों को मिट्टी से भरवाया गया।
सहारनपुर जेएनएन। शुक्रवार को गांव मोहम्मदपुर गुर्जर में संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया गया। गांव की महिला प्रधान के प्रतिनिधि चौधरी वीरसेन के नेतृत्व में गांव के मुख्य मार्गो पर पड़े कूड़े के ढेर और गोबर की कुरड़ी आदि को जेसीबी मशीन लगाकर उठाया गया। साथ ही कीटनाशक दवा का छिड़काव कर मच्छरों को समाप्त करने का प्रयास किया गया। इसके अलावा जलभराव रोकने के लिए आसपास के गड्ढों को मिट्टी से भरवाया गया।
ग्राम प्रधान शशि चौधरी ने सड़कों पर गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी। इस अवसर पर वीरसेन, विजेंद्र सिंह, अजय कुमार, संदीप कुमार मौजूद रहे।