Move to Jagran APP

लाकडाउन में चला सैनिटाइजेशन और फागिग अभियान

कोरोना और मच्छरों पर प्रहार अभियान शुरू करते हुए नगर निगम ने लाकडाउन के दौरान महानगर में सैनिटाइजेशन और फागिग का बड़ा अभियान चलाया। वार्डों के अलावा सरकारी कार्यालयों इमारतों व प्रमुख बाजारों तथा चौराहों-तिराहों को भी सैनिटाइज किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jun 2021 07:18 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jun 2021 07:18 PM (IST)
लाकडाउन में चला सैनिटाइजेशन और फागिग अभियान
लाकडाउन में चला सैनिटाइजेशन और फागिग अभियान

सहारनपुर, जेएनएन। कोरोना और मच्छरों पर प्रहार अभियान शुरू करते हुए नगर निगम ने लाकडाउन के दौरान महानगर में सैनिटाइजेशन और फागिग का बड़ा अभियान चलाया। वार्डों के अलावा सरकारी कार्यालयों, इमारतों व प्रमुख बाजारों तथा चौराहों-तिराहों को भी सैनिटाइज किया गया।

loksabha election banner

प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देशन में शनिवार को नगर निगम द्वारा लाकडाउन में विशेष सफाई अभियान चलाने के अलावा सैनिटाइजेशन और फागिग का भी बड़ा अभियान चलाया गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.कुनाल जैन ने बताया कि लाक डाउन में बाजार बंद होने के कारण सैनिटाइजेशन में सुविधा रहती है। घंटाघर पर लोगों को कोरोना व संक्रामक रोगों के प्रति लोगों को जागरुक करने के बाद सैनिटाइज करने वाले वाहनों का काफिला भगत सिंह मार्ग, नेहरू मार्केट, शहीद गंज, मोरगंज, भगत सिंह चौक, बोमनजी रोड, पुल जोगियान होते हुए घंटाघर पहुंचा और वहां से ये वाहन अपने रोस्टर के अनुसार अलग-अलग वार्डो में भेज दिए गए।

किशनपुरा में आम दिनों में काफी भीड़ भाड़ रहने के कारण वहां विशेष रूप से सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। शहर के श्मशान, कब्रिस्तान और प्रमुख इमारतें तथा मंडी समिति रोड भी सैनिटाइज की गई। सरकारी कार्यालयों व सार्वजनिक स्थानों के अलावा वार्डो में भी फागिग अभियान चलाया गया। मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर ने बताया कि रोस्टर के अनुसार शहर के वार्ड-67 दरा अली बैरुन, वार्ड-68 आली आहग्रान, वार्ड 69 लोहानी सराय, वार्ड 70 काजी लक्खी गेट, वार्ड 01 मौज्जमपुरा, वार्ड 02 पिजौरा बादशाहपुर, वार्ड 03 औजपुरा, वार्ड-चार मौहम्ममदपुर माफी, व वार्ड पांच सड़क दूधली में फागिग अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि छोटी गलियों के अंतिम मकान तक बाइकों से फागिग करायी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.