Move to Jagran APP

सहारनपुर: प्रेम विवाह करने पर दंपति को मिल रही जान से मारने की धमकी, लगाई सुरक्षा की गुहार

उत्‍तर प्रदेश के सहारनपुर में प्रेम विवाह करने वाले एक नवदंपती को जान से मारने की लगातर धमकी मिल रही है। जिसे लेकर नवदंपति ने पुलिस अफसर से सुरक्षा की गुहार लगाई है। दंपति का कहना है कि धमकी लड़की पक्ष से मिल रही है।

By Himanshu DiwediEdited By: Published: Tue, 29 Dec 2020 06:39 PM (IST)Updated: Tue, 29 Dec 2020 06:39 PM (IST)
सहारनपुर: प्रेम विवाह करने पर दंपति को मिल रही जान से मारने की धमकी, लगाई सुरक्षा की गुहार
प्रेम विवाह करने वाली नवदंपति को जान से मारने की मिल रही धमकी।

सहारनपुर, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश के सहारनपुर में प्रेम विवाह करने वाले एक नवदंपती को जान से मारने की लगातर धमकी मिल रही है। जिसे लेकर नवदंपति ने पुलिस अफसर से सुरक्षा की गुहार लगाई है। दंपति का कहना है कि धमकी लड़की पक्ष से मिल रही है। इसलिए दंपती छिप-छिपकर अलग अलग स्थानों पर रह रहे हैं। मंगलवार को दंपती एसपी देहात से मिला और सुरक्षा की मांग की। जिसके बाद एसपी देहात ने देवबंद थाना प्रभारी को लड़की पक्ष के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

loksabha election banner

घर से भाग कर की थी शादी

देवबंद थानाक्षेत्र के गांव मेघराजपुर निवासी शिवानी ने बताया कि उसका काफी समय से देवबंद थानाक्षेत्र के गांव खेड़ा मुगल निवासी रवि के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने 11 दिसंबर को घर से फरार होने के बाद आर्य समाज मंदिर सहारनपुर में शादी कर ली। युवती का कहना है कि इसके बाद से ही परिजन उनकी तलाश करने लगे। इस संबंध में लड़की पक्ष ने पुलिस को भी सूचना नहीं दी।

अप्रिय घटना की आशंका

शिवानी और रवि ने बताया कि लड़की पक्ष के लोग उनकी हत्या करने के इरादे से उनका पीछा कर रहे हैं। वह किसी भी समय उन्हें पकड़कर उनके साथ बड़ी वारदात कर सकते हैं। एसपी देहात अतुल शर्मा ने बताया कि दंपती को पूरी तरह से सुरक्षा दी जाएगी। लड़की पक्ष के लोगों से भी बात की जाएगी। दोनों बालिग है। उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है। रवि का कहना है कि उसकी पत्नी के परिजन उसके परिवार के साथ भी अप्रिय घटना कर सकते हैं। इसलिए उसने मांग की है कि उसके परिवार को भी सुरक्षा दी जाए। एसपी देहात ने सुरक्षा दिलाने का आश्वासन दिया है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.