सहारनपुर जनपद के प्रत्येक ब्लाक में होंगे खेल के पांच-पांच मैदान, पार्कों में भी लहलहाएगी हरियाली
सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद और सार्वजनिक सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए वीबी जी रामजी योजना शुरू की ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
वीबी जी रामजी योजना के तहत नई पहल शुरू।
प्रत्येक ब्लॉक में पांच खेल मैदान और पार्क बनेंगे।
युवाओं को खेलकूद के लिए सुरक्षित स्थान मिलेंगे।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद और सार्वजनिक सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने नई पहल शुरू की है। वीबी जी रामजी योजना के तहत जिले के प्रत्येक ब्लाक में पांच-पांच खेल मैदान और पार्क विकसित किए जाने की योजना बनाई जा रही है। योजना के अंतर्गत गांवों में उपलब्ध भूमि और स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ऐसे स्थान विकसित किए जाएंगे, जहां ग्रामीण युवाओं और बच्चों को खेलकूद के साथ शारीरिक गतिविधियों के लिए बेहतर माहौल मिल सके।
गांवों में अब बच्चों और युवाओं को खेल मैदान के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। खेल सुविधाओं और सार्वजनिक स्थलों के विस्तार के लिए वीबी जी रामजी योजना के तहत बड़े स्तर पर कार्ययोजना तैयार की जा रही है। पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं का विस्तार होगा और सार्वजनिक उपयोग के स्थान भी विकसित होंगे। वर्तमान में बड़ी संख्या में गांवों में बच्चों और युवाओं के लिए खेल मैदान की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण उन्हें खाली स्थानों या सड़कों के किनारे खेलना पड़ता है।
व्यवस्थित खेल मैदान और पार्क विकसित होने से ग्रामीण युवाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। वीबी जी रामजी योजना को ग्रामीण विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पूर्व की मनरेगा व्यवस्था में मुख्य रूप से श्रम आधारित कार्यों और जल संरक्षण जैसी गतिविधियों पर जोर था। नई योजना के तहत पक्के और टिकाऊ इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे गांवों में लंबे समय तक उपयोग होने वाली परिसंपत्तियों का निर्माण संभव होगा। परियोजना निदेशक प्रणय कृष्ण ने बताया कि प्रस्तावित खेल मैदानों और पार्कों में स्थानीय आवश्यकता के अनुसार सुविधाएं विकसित की जा सकती हैं, जिससे बच्चों और युवाओं को नियमित रूप से खेल गतिविधियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
