विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सहारनपुर वाले ध्यान दें! शहर की 30 से अधिक कॉलोनियों में बिजली रहेगी गुल, शटडाउन का समय कर लें नोट

By Manish Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 10 Sep 2026 05:33 PM (IST)

Saharanpur News: पावर काॅरपोरेशन ने शुक्रवार को सहारनपुर के इंडस्ट्रियल एरिया और 30 से अधिक कॉलोनियों में मरम्मत कार्य के चलते शटडाउन का निर्णय लिया है।

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. बिजनेस प्लान के तहत कराए जा रहे मरम्मत और रखरखाव कार्य

  2. खेड़ा अफगान क्षेत्र में विद्युत कटौती ने किसानों और घरेलू उपभोक्ता परेशान

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। इंडस्ट्रीयल एरिया समेत शहर की 30 से ज्यादा कालोनियों में शुक्रवार को दो घंटे से चार घंटे तक शटडाउन रहेगा। बिजनेस प्लान के तहत कराए जा रहे मरम्मत और रखरखाव कार्यों के चलते बिजली गुल रहेगी।

अधिशासी अभियंता तकनीकी गौरव कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र मंडी समिति के इन्द्रा चौक और होजखेड़ी फीडर से जुड़ी इंद्रा चौक, सराय अली, खजूर तला, आली की चुंगी आदि कालोनियों में दोपहर 12 बजे से दो बजे तक मेंटेनेंस कार्य के कारण विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी।

आइटीआइ-2 उपकेन्द्र से जुड़े फीडरों इन्ड्रस्ट्रीयल-एक, दो और तीन, पैरामांउट, पारसनाथ, हसनपुर, मनोहरपुर एवं रिजेंसी फीडरों में सुबह आठ बजे से 11 बजे तक पेड़ों की कटाई और मीटर लगाने का कार्य होगा, जिससे जय नगर, आशीर्वाद कालोनी, रक्खा कालोनी, रोहित विहार, पैरामाउंट, ग्रिन पार्क, रामलीला मैदान क्षेत्रों में बिजली नहीं मिलेगी।

मानकमऊ-शहरी उपकेंद्र से जुड़े रूप विहार कालोनी, 100 फुटा रोड, शारदा नगर, गलीरा रोड, गुरूदेव नगर, साहब जी नगर, लेबर कालोनी, ओजपुरा क्षेत्रों में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे, जनकनगर उपकेंद्र से जुड़े पुरानी चुंगी, छिपियान, नया बाजार, जनक नगर, शालीमार, लिंक रोड, कंपनी बाग, माधो नगर क्षेत्रों में तथा टीपी नगर व हुसैन बस्ती उपकेन्द्रों से जुड़े क्षेत्रों में भी सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।

बिजली कटौती से किसान और घरेलू उपभोक्ता बेहाल

खेड़ा अफगान: क्षेत्र में लगातार हो रही विद्युत कटौती ने किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। ग्रामीणों का कहना है कि दिन हो या रात, बिजली की आंख-मिचौनी जारी है। विशेष रूप से रात्रि के समय होने वाली रोस्टिंग से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, रात में कभी दो घंटे, कभी तीन घंटे तो कभी एक घंटे तक बिजली की रोस्टिंग की जा रही है। रात करीब नौ बजे से लेकर दो बजे के बीच किसी भी समय विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती है।

रात में बिजली गुल होने से घरेलू कामकाज के साथ-साथ बच्चों, बुजुर्गों और किसानों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। मसरूर खान, शाहबाज़ खान, कंवरपाल, विनीश गर्ग, शुऐब खान, अनस खान, सचिन आदि ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में 18 घंटे के शेड्यूल के सापेक्ष 10 से 12 घंटे ही विद्युत आपूर्ति मिल पा रही है।