विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सहारनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चार करोड़ 76 लाख की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार; 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद

By Deepak Prajapati Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 24 Sep 2026 05:09 PM (IST)

Saharanpur News: सहारनपुर पुलिस ने 'ऑपरेशन सवेरा' अभियान के तहत 4.76 करोड़ रुपये की स्मैक और 10 लाख रुपये नकद के साथ तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते पुलिस अधिकारी।

पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते पुलिस अधिकारी।

HighLights

  1. पुलिस ने 'ऑपरेशन सवेरा' के तहत तीन तस्करों को पकड़ा।

  2. बरेली से खरीदकर आते थे स्मैक, 10 लाख की नकदी बरामद

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत पुलिस ने स्मैक किंग-पिन के नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसकी कीमत चार करोड़ 76 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस को तस्करों के पास से 10 लाख की नकदी, इलेक्ट्राॅनिक कांटा, चार मोबाइल फोन व एक अपाची बाइक बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर तीनों तस्करों को जेल भेजा है।

एसएसपी अभिनंदन ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि डीआइजी अभिषेक सिंह के निर्देश पर नशा तस्कारों पर अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन सवेरा चलाया जा रहा है।

इसके तहत नकुड थाना प्रभारी, एंटी नार्कोटिक्स सेल, एसओजी व स्वाट टीम ने तीन नशा तस्करों सन्नी निवासी ग्राम पखनपुर थाना गंगोह पता व्यास कालोनी वीर सावरकर स्थल कैंप बरेली जिला बरेली, अर्शलान उर्फ गुड्डू निवासी कादरगंज थाना फतेहगंज पूर्वी जिला बरेली व हर्षित निवासी नरेना थाना पुवांया जिला शाहजहांपुर हाल पता दुर्गा नगर कालोनी थाना बारादरी जिला बरेली को कस्बा नकुड से अम्बेहटापीर के बिजली घर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि सन्नी के पास से 950 ग्राम स्मैक, दो मोबाइल फोन, तीन लाख 50 हजार रुपये अर्शलान के पास से 900 ग्राम स्मैक, तीन लाख 50 हजार रुपये की नकदी व एक मोबाइल फोन, हर्षित मिश्रा से 530 ग्राम स्मैक व तीन लाख रूपये नकद व एक मोबाइल फोन बरामद किए है।

एसएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान सन्नी ने बताया कि वह मूलरूप से ग्राम पखनपुर थाना गंगोह जनपद सहारनपुर का निवासी है तथा अमित उर्फ अनित निवासी ग्राम बुढेड़ा थाना सरसावा के साथ मिलकर स्मैक तस्करी का काम काफी समय से कर रहा है, वर्ष 2021 में अमित उर्फ अनित उसके लिए स्मैक लाते हुए भी पकड़ा गया तथा जेल से छूटने के बाद बरेली में ही स्थायी रूप से रहकर इस काम को करने लगा। मेरे साथ पकड़े गये अर्शलान व हर्षित के साथ मिलकर लगातार बड़े स्तर पर स्मैक तस्करी का काम कर रहा हूं।

बताया कि वह अर्शलान एवं हर्षित तीनों मिलकर जनपद बरेली के बबलू निवासी ग्राम कादरगंज, थाना फतेहगंज पूर्वी, जनपद बरेली से स्मैक खरीदकर लाते थे। बबलू अर्शलान का सगा मामा है। पुलिस ने तीनों आरोपितों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है।