विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सहारनपुर में दो बाइकों पर आए हमलावरों ने युवक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, गंभीर घायल; क्षेत्र में सनसनी

By Deepak Prajapati Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 26 Oct 2026 02:29 PM (IST)

Saharanpur News: सहारनपुर के नकुड़ स्थित रमदेई गांव में एक युवक संदीप पर छह बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. गंभीर घायल संदीप को उपचार हेतु हायर सेंटर में भर्ती कराया।

  2. पुलिस ने चार नामजद हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

संवाद सूत्र, नकुड़ (सहारनपुर)। नकुड़ के गांव रमदेई में देर शाम घेर में बैठे युवक पर छह बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में युवक गंभीर घायल हो गया जिसे मृत समझकर हमलावर फरार हो गए। स्वजन ने घायल को उपचार के लिए हायर सेंटर भर्ती कराया है।

गांव रणदेई निवासी घायल युवक संदीप पुत्र अजबसिंह के भाई गौरव ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनका भाई संदीप रविवार शाम करीब सात बजे गांव के ही अपने साथी पारस के घेर में बैठा था। तभी दो बाइकों पर आए छह हमलावरों ने संदीप के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से गांव में खलबली मच गई।

फायरिंग में संदीप को गोली लगी ,जिससे वह बेसुध होकर वहीं गिर गया। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए, ग्रामीणों की भीड देखकर हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद स्वजनों ने गंभीर घायल संदीप को हायर सेंटर भर्ती कराया।

कोतवाली प्रभारी ज्ञानेश्वर बौद्ध ने बताया कि चार नामजद और दो अज्ञात के विरूद्ध तहरीर मिली है, पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी।

तमंचे और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

गागलहेड़ी : प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर सूचना पर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दो शातिर अभियुक्त फैसल पुत्र तैय्यब निवासी ग्राम रंगैल थाना गागलहेड़ी व साहिल उर्फ मोनू पुत्र इन्तजार निवासी नई बस्ती बड़ेढी कस्बा व थाना नागल को सर्विस रोड से स्वीमिंग पूल की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया।

तलाशी में दोनों अभियुक्त से दो तमंचे व दो कारतूस 315 बोर बरामद हुए। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेजा है।