विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सहारनपुर की नई टाउनशिप में प्लाॅट खरीदारी को शुरू होगी आवेदन प्रक्रि‍या, दि‍ल्‍ली रोड पर विकसित की जा रही आवासीय योजना

By Sanju Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 14 Sep 2026 06:16 AM (IST)

Saharanpur News: सहारनपुर में मां शाकम्भरी देवी आवासीय योजना के दूसरे चरण के लिए आवेदन अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में शुरू होंगे।

News Article Hero Image

HighLights

  1. पहले फेज में 513 प्लाट खरीदने के लिए 3373 लोगों ने किए थे आवेदन

  2. आवंटियों ने जमा नहीं कराई पूरी रकम, दूसरे फेज की प्रक्रिया में हुई देरी।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित चुनहेटी में विकसित की जा रही मां शाकम्भरी देवी आवासीय योजना नवीन सहारनपुर के दूसरे फेज के आवेदन अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में होंगे। इसके लिए एसडीए के अधिकारी प्रक्रिया पूरी करने में जुटे हैं। जो लोग पहले फेज में आवेदन से वांछित रह गए थे।

उनके लिए दूसरे फेज में आवेदन करने का अवसर होगा। पहले फेज में 3373 आवेदनों में 513 लोगों को लाटरी सिस्टम के तहत प्लाट का आवंटन किया गया। इनमें से कुछ लोगों ने पूरी रकम जमा नहीं कराई है। इसके कारण दूसरे फेज के लिए आवेदन की प्रक्रिया में देरी हुई है।

दिल्ली रोड पर चुनहेटी गांव के पास विकसित की जा रही मां शाकम्भरी देवी आवासीय योजना sनवीन सहारनपुर नवीन आवासीय योजना 52.9751 हेक्टेयर में भूमि में विकसित की जा रही है। इस भूमि में लगभग 1436 आवासीय भूखंड प्रस्तावित है। 90 वर्ग मीटर से 288 वर्ग मीटर तक भूखंड है।

जिनकी कीमत लगभग 30 हजार से 35 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर तय की गई है। इस परियोजना के फेज-1 में 513 प्लाट के लिए 3373 आवेदन एसडीए को प्राप्त हुए थे। इन प्लाटों का आवंटन लाटरी सिस्टम के अनुसार किया जा चुका है, लेकिन जिन लोगों को प्लाट आवंटन किए हैं। इनमें से कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक विभाग में रकम जमा नहीं कराई है।

एसडीए के अधिकारियों का कहना है कि इसी वजह से दूसरे फेज के आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया में देरी हुई है। जिन लोगों को प्लाट आवंटन किए जा चुके हैं। पहले उनसे रकम जमा कराई जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक दूसरे फेज में प्लाट की खरीददारी के लिए आनलाइन आवेदन होंगे।

प्रथम फेज में भूखंडों का हुआ आवंटन

  • 90 वर्ग मीटर
  • 112.50 वर्ग मीटर
  • 135 वर्ग मीटर
  • 162 वर्ग मीटर
  • 200 वर्ग मीटर
  • 288 वर्ग मीटर
मां शाकम्भरी देवी आवासीय योजना नवीन सहारनपुर लोगों ने रूचि दिखाई है। पहले फेज में काफी आवेदन आए थे। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक दूसरे फेज में प्लाट की खरीददारी के लिए आनलाइन आवेदन शुरू होंगे।
-सार्थक शर्मा, एक्सईएन, सहारनपुर विकास प्राधिकरण।