सरकारी दफ्तर में शर्मनाक हरकत: इंजीनियर ने महिला JE काे जबरन शराब पिलाने का किया प्रयास, सहारनपुर में मुकदमा दर्ज
Saharanpur News: सहारनपुर में एक इंजीनियर पर महिला जेई की गर्दन पकड़कर जबरन शराब पिलाने की कोशिश का आरोप लगा ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
56 वर्षीय इंजीनियर ने की शर्मनाक हरकत।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। सरकार महिला सुरक्षा को लेकर भले की गंभीर हो, लेकिन सड़कों पर मनचलों की हरकतें तो छोड़िए विभागों में भी महिलाओं के उत्पीड़न के मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में एक विभाग में कार्यरत महिला जेई के साथ विभाग के ही करीब 56 वर्षीय इंजीनियर ने शर्मनाक हरकत कर दी।
आरोप है कि महिला जेई की गर्दन पकड़कर शराब की बोतल मुंह से लगा दी और पीड़िता को जबरन शराब पिलाने की कोशिश की गई। पीड़िता की तहरीर पर जनकपुरी थाना पुलिस ने छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
काॅलेज का सामान लेने गई युवती लापता
छुटमलपुर: क्षेत्र के गांव निवासी एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। स्वजन ने उत्तराखंड के ऋषिकेश निवासी एक व्यक्ति द्वारा युवती के अपने भाई के साथ होने की जानकारी दिए जाने के बाद उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी व्यक्ति ने दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन कालेज का सामान लेने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। स्वजन ने आसपास और रिश्तेदारी में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
स्वजन के अनुसार परिवार के मोबाइल नंबर पर फोन कर एक व्यक्ति ने बताया गया कि युवती किसी युवक साथ है। इसके बाद परिवार के पास अन्य मोबाइल नंबरों से भी फोन आए। युवती के भाई ने पुलिस से उसकी तत्काल तलाश कर सकुशल बरामदगी की मांग की है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह के अनुसार युवती की तलाश में टीम लगाई गई है।
