विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को अगले सप्ताह शुरू होगी किसानों से भूमि खरीद की प्रक्रिया, सहारनपुर जिला प्रशासन को मिले 50 करोड़ 

By Sanjeev Kumar Gupta Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Tue, 29 Sep 2026 05:24 PM (IST)

Saharanpur News: सहारनपुर में यूपीसीडा के औद्योगिक गलियारे के लिए किसानों से भूमि के बैनामे की प्रक्रिया अगले सप्ताह शुरू ...और पढ़ें

रामपुर मनिहारान के छह गांवों में भी है प्रस्तावित


रामपुर मनिहारान के छह गांवों में भी है प्रस्तावित

HighLights

  1. सहारनपुर सदर तहसील के चार गांवों में बनेगा यह गलियारा।

  2. दिल्ली-देहरादून इकोनामिक काॅरिडोर के आसपास होगा विकसित।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। यूपीसीडा के औद्योगिक गलियारे के लिए भूमि के किसानों से बैनामे कराने की प्रक्रिया अगले सप्ताह शुरू हो जाएगी। सदर तहसील के चार गांवों की 160 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की गई थी। विभाग द्वारा इसके लिए जिला प्रशासन को भूमि की खरीद के लिए 50 करोड़ की राशि जारी की जा चुकी है। माना जा रहा है कि बैनामे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले चरण में गलियारे को विकसित करने की कार्रवाई शुरू कराई जाएगी।

उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) औद्योगिक विकास, आधारभूत संरचना और व्यवसाय के अनुकूल वातावरण बनाने की प्रक्रियाएं पूरी कराता है। यहां अंबाला रोड पर पिलखनी में यूपीसीडा का लगभग 95 एकड़ का औद्योगिक क्षेत्र है। इस क्षेत्र के विस्तार के लिए विभाग द्वारा किसानों से और भूमि लेने के लिए सहमति बनाने के प्रयास किए गए थे लेकिन किसानों से भूमि के लिए सहमति न बनने के बाद नए क्षेत्र में गलियारा विकसित कराने की प्रक्रिया शुरू की गई।

दिल्ली-देहरादून इकोनामिक काॅरिडोर (Delhi-Dehradun Economic Corridor) के आसपास औद्योगिक गलियारे (Industrial Corridor) के लिए मार्च-2026 भूमि चिन्हित करने के निर्देश मिले थे। सदर तहसील के गांव कुराली, बडूली, उमाही और नौजली में राजस्व विभाग द्वारा 250 एकड़ भूमि चिन्हित की गई थी। किसानों से सहमति बनने के बाद उमाही, कुराली, नौजली आदि की 160 हेक्टेयर भूमि गलियारे के लिए ली जाएगी।

यूपीसीडा द्वारा भूमि खरीद के लिए जिला प्रशासन को 50 करोड़ की राशि पहले ही दी जा चुकी है, इसके अलावा रामपुर मनिहारान के छह गांवों की लगभग 700 हेक्टेयर भूमि को भी औद्योगिक गलियारे के लिए प्रस्तावित किया गया है, इसके लिए यूपी सीडा के अधिकारियों द्वारा यहां भ्रमण किया जा चुका है। यूपीसीडा के प्रोजेक्ट प्रभारी उमेश शुक्ला ने बताया कि अगले सप्ताह से किसानों से भूमि के बैनामे की प्रक्रिया शुरू करा ली जाएगी।