सहारनपुर शहर में दो महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण शुरू, क्षेत्रवासियों का आवागमन होगा सुगम
महापौर डॉ. अजय कुमार और विधायक राजीव गुंबर ने सहारनपुर के वार्ड 40 में दो सड़कों का शिलान्यास किया। यह ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
निर्माण कार्य का महापौर व नगर विधायक ने किया शुभारंभ।
मानसून से पहले शहर में नालों पर बढ़ा अतिक्रमण।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। नगर निगम के वार्ड संख्या 40 में दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्य का महापौर डा. अजय कुमार ने विधिवत शुभारंभ किया। नगर निगम निधि से निर्मित होने वाली दोनों सड़कों पर करीब 35 लाख रुपये लागत आयेगी। वार्ड 40 के पटेल नगर में महापौर डा. अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर ने संयुक्त रूप से सड़क पर गेंती चलाकर निर्माण कार्य की शुरुआत की।

महापौर डा. अजय कुमार ने कहा कि नगर निगम महानगर में विकास कार्यो को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों को गति प्रदान कर रहा है। सड़क, बिजली, पानी व जल निकासी और स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य कराए जा रहे हैं ताकि नागरिकों के जीवन स्तर में और अधिक सुधार हो सके।
उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी, साथ ही स्थानीय नागरिकों को वर्षों से चली आ रही समस्याओं से भी राहत मिलेगी। नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि विकास कार्य वार्ड के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को और अधिक मजबूत करेंगे। इस दौरान महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, पार्षद राजेंद्र सिंह कोहली आदि मौजूद रहे।
निगम के अभियान का नहीं कोई असर, नालों के ऊपर स्लैब पर अस्थायी अतिक्रमण
मानसून की शुरूआत से पहले शहर में नालों पर बढ़ते अतिक्रमण और सफाई व्यवस्था की बदहाली ने नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए है। शहर के प्रमुख बाजारों व्यस्त मार्गों और रिहायशी इलाकों में नालों के ऊपर अस्थायी कब्जों का जाल फैला हुआ है। कही रेहड़ियां और खानपान के स्टाल संचालित हो रहे है तो कही टायर और अन्य सामान के गोदाम नालां पर बनी स्लैबों पर चल रहे है। इसके चलते नालों की सफाई प्रभावित हो रही है।
शहर में 319 से छोटे-बड़े नाले है। बरसात में जलभराव की आशंका बढ़ गई है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नालों के ऊपर हुए अतिक्रमण के कारण सफाई कर्मचरियों को सफाई कार्य में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा कूड़ा-कचरा भी नालों में डाला जा रहा है। जिससे नाले चौक हो रहे है। पानी के बहाव में बाधा उत्पन्न हो रही है। यही हाल रहा तो बरसात आने पर क्षेत्र में जलभराव की स्थिति होगी।
