विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपीसीडा के प्रस्ताव का विरोध, किसान बोले-किसी कीमत पर औद्योगिक गलियारे के लिए जमीन नहीं देंगे

By Praveen Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 04 Oct 2026 05:36 PM (IST)

सहारनपुर के सिरसली कलां गांव में किसानों ने औद्योगिक गलियारे के लिए अपनी जमीनें देने से इनकार कर दिया है। ...और पढ़ें

बड़गांव में औद्योगिक गलियारे की पंचायत में जमीन अधिग्रहण का विरोध करते किसान। जागरण

बड़गांव में औद्योगिक गलियारे की पंचायत में जमीन अधिग्रहण का विरोध करते किसान। जागरण

HighLights

  1. सिरसली कलां गांव में किसानों ने जमीन अधिग्रहण का विरोध किया।

  2. यूपीसीडा के औद्योगिक गलियारे के लिए 700 एकड़ जमीन का प्रस्ताव।

  3. किसानों ने कहा कि वे किसी भी कीमत पर उपजाऊ जमीन नहीं देंगे।

संवाद सूत्र, बड़गांव (सहारनपुर)। औद्योगिक गलियारे के लिए किसान अपनी जमीनें नहीं देंगे। सिरसली कलां गांव में हुई पंचायत में अधिग्रहण का विरोध करते हुए यह निर्णय लिया गया। यूपीसीडा द्वारा पहले 17 गांवों में औद्योगिक गलियारे के निर्माण को जमीन अधिग्रहण की जुबानी के बाद किसानों ने विरोध करना शुरू कर दिया गया था। पांच दिन पहले ही अंबेहटा चांद गांव में कुछ किसानों ने गलियारे का समर्थन करते हुए पंचायत की थी। यहां किसान औद्योगिक गलियारे को जमीन देने की बात कहते हुए दो फाड़ होते दिखाई दिए थे।

यूपीसीडा द्वारा अब रामपुर तहसील के छह गांव सिरसली कलां, सिरसली खुर्द, नैनपुर नगला, चकवाली, गाडेवाला व शिवदास पुर में औद्योगिक गलियारे के लिए लगभग 700 एकड़ जमीन अधिग्रहीत किये जाने के लिए प्रस्ताव पास कर दिया गया है। रविवार को प्रभावित छह गांवों के किसानों ने सिरसली कलां गांव स्थित एक बैंक्वेट हाल में पंचायत कर इस प्रस्ताव का विरोध किया।

रियासत प्रधान की अध्यक्षता व विनोद दल्हेड़ी के संचालन में आयोजित पंचायत में इन छह गांव के किसानों ने कहा कि हम अपनी उपजाऊ जमीन देकर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकते। हम किसी कीमत पर अपनी जमीन गलियारे के लिए नहीं देंगे। इस जमीन के बगैर हमारा जीवन बेकार है। पंचायत में संघर्ष समिति के अध्यक्ष हुसैन प्रधान, सिकंदर, आश मौ, अनवर, सालीम, जमशेद मुंतज़िर, नौशाद सहित सभी छह गांवों किसानों ने भाग लिया।