विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक करोड़ की स्मैक लेकर घूम रहा था तस्कर... गिरफ्तार, पुलिस तलाश रही ड्रग नेटवर्क

By Praveen Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 04 Oct 2026 04:36 PM (IST)

मिर्जापुर पुलिस और एसओजी ने सहारनपुर के आलमपुर गांव में चेकिंग के दौरान एक करोड़ रुपये की 492 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर मेहताब को गिरफ्तार किया है।

(प्रतीकात्मक फोटो)

(प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. सहारनपुर में 492 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर मेहताब गिरफ्तार।

  2. बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रुपये।

  3. पुलिस मादक पदार्थ के स्रोत और खरीदारों की जांच कर रही।

संवाद सूत्र, बेहट (सहारनपुर)। मिर्जापुर थाना पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने गांव आलमपुर में चेकिंग के दौरान 492 ग्राम स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। पकड़े पकड़े गए आरोपित के खिलाफ पहले से गैंगस्टर के साथ ही नशे के सामान की तस्करी के मुकदमे दर्ज है।

मिर्जापुर पुलिस व एसओजी की टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गांव आलमपुर के पास चेकिंग शुरू की तो इसी बीच आए एक संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ के बाद तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से काफी मात्रा में स्मैक तथा इलेक्ट्रॉनिक कांटा व मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम मेहताब पुत्र अब्दुल रहीम, निवासी गांव दुमझेड़ा, थाना चिलकाना बताया। उसके कब्जे से 492 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

आरोपित के खिलाफ थाना पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपित को मादक पदार्थ की सप्लाई कहां से होती थी और यह किन लोगों तक इसकी आपूर्ति कर रहा था। इसके लिए उसके फारवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मेहताब के खिलाफ पूर्व में भी कईं थानों में एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।