विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PNB के करेंसी चेस्ट में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने के बाद पूरे मेरठ जोन में हलचल, कैश के हर मूवमेंट पर नजर

By Deepak Prajapati Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Tue, 01 Sep 2026 06:24 PM (IST)

Saharanpur currency chest fraud: पीएनबी सहारनपुर की करेंसी चेस्ट में 17 करोड़ रुपये के नकली नोट मिलने से मेरठ जोन ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फाेटो

प्रतीकात्मक फाेटो

HighLights

  1. कैश जांच और निगरानी पर जोर, संदिग्ध करेंसी मिलने पर तत्काल सूचना के निर्देश

  2.  नकली नोटों की बरामदगी के बाद जिलों में बैंकों पर बढ़ाई गई सतर्कता

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। पीएनबी की करेंसी चेस्ट में करीब 17 करोड़ रुपये की नकली नोट मिलने की सूचना के बाद मेरठ जोन में हड़कंप मच गया है। इतनी बड़ी मात्रा में नकली नोट सामने आने के बाद बैंकिंग और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जोन की सभीचेस्ट को अलर्ट किया गया है। बैंकों को कैश की जांच, नोटों की छंटाई और संदिग्ध करेंसी की पहचान को लेकर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

सहारनपुर के घंटाघर पर सोफिया मार्केट में स्थित पीएनबी की करेंसी चेस्ट में 17 करोड़ रुपये की नकली करेंसी मिलने की घटना ने मेरठ जोन के बैंकिंग सिस्टम में खलबली मची हुई है। अब जोन की सभी करेंसी चेस्ट को अलर्ट मोड पर रखा गया है। बैंक अधिकारियों से लेकर कैश हैंडलिंग से जुड़े कर्मचारियों तक को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

सामान्य तौर पर चेस्ट में बड़ी मात्रा में नकदी जमा और वितरित होती है। ऐसे में किसी चेस्ट में करोड़ों रुपये की संदिग्ध या नकली करेंसी का मिलना सुरक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती माना जा रहा है। घटना के बाद मेरठ जोन की सभी करेंसी चेस्ट में निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

बैंकों को कैश प्राप्त करते समय नोटों की जांच और निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनकी स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। खासतौर पर बड़ी मात्रा में आने वाली नकदी में नकली नोटों की पहचान को लेकर कर्मचारियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

एक चेस्ट की घटना, पूरे जोन पर असर

17 करोड़ की नकली करेंसी मिलने के बाद पूरे मेरठ जोन की चेस्टों पर अलर्ट जारी होना बताता है कि मामला कितना संवेदनशील है। अब निगाह इस बात पर रहेगी कि जांच एजेंसियां नकली नोटों के स्रोत तक कितनी जल्दी पहुंचती हैं और क्या इस मामले से जुड़े किसी बड़े नेटवर्क का खुलासा होता है।

हर कैश मूवमेंट पर नजर

घटना के बाद मेरठ जोन की अन्य करेंसी चेस्टों में भी नकदी की जांच को लेकर सतर्कता बढ़ाई जा रही है। कैश के हर मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। करेंसी चेस्ट बैंकिंग व्यवस्था का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा होती हैं। यहां बड़ी मात्रा में नकदी जमा होने के साथ ही विभिन्न बैंक शाखाओं और एटीएम के लिए कैश की आपूर्ति भी की जाती है।