विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सहारनपुर से चलेंगी तीन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी सौगात, चेक करें टाइम टेबल और रूट

Published: Sat, 05 Sep 2026 09:56 PM (IST)

त्योहारों के मद्देनजर रेलवे ने सहारनपुर के यात्रियों के लिए तीन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. सहारनपुर से तीन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें होंगी संचालित।

  2. चंडीगढ़-पटना, फिरोजपुर-पटना, वाराणसी-चंडीगढ़ मार्ग पर चलेंगी।

  3. त्योहारों के सीजन में यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। त्योहारों के सीजन में जिले के यात्रियों को रेलवे ने बड़ी सौगात देते हुए वाया सहारनपुर तीन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन संचालित करने की घोषणा की है। इसके अलावा रेलवे ने विभिन्न मार्गों पर कुल आठ त्योहार स्पेशल रेलगाड़ियां चलाने की भी तैयारी पूरी कर ली है।

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार पहली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन संख्या 04512 व 04511 का संचालन चंडीगढ़ से पटना के बीच एक अक्टूबर से 27 नवंबर तक 9 ट्रिप के लिए किया जायेगा। चंडीगढ़ से ट्रेन का संचालन प्रत्येक गुरुवार व पटना से शुक्रवार को होगा।

मार्ग में इन ट्रेनों का ठहराव अंबाला, सहारनपुर, रूड़की, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, आलम नगर, सुलतानपुर, वाराणसी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर व पटना दोनों दिशाओं में होगा।

फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन संख्या 04616 व 04615 का संचालन फिरोजपुर से पटना के बीच 6 अक्टूबर से 25 नवंबर के बीच आठ ट्रिप के लिए किया जायेगा। ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को फिरोजपुर तथा बुधवार को पटना से रवाना होगी।

मार्ग में ट्रेन का ठहराव मोगा, लुधियाना, अंबाला कैंट, यमुना नगर, सहारनपुर, रुड़की, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, आलम नगर, रायबरेली, प्रतापगढ़, वाराणसी, बक्सर, आरा व दानापुर दोनों दिशाओं में रहेगा।

फेस्टिवल स्पेशल गाड़ी संख्या 04227 व 04228 का संचालन वाराणसी चंडीगढ़ के मध्य एक अक्टूबर से 30 नवंबर तक 18 ट्रिप के लिए किया जायेगा। ट्रेन वाराणसी से प्रत्येक मंगलवार व रविवार तथा चंडीगढ़ से शुक्रवार व सोमवार को चलेगी।

मार्ग में इसका स्टापेज प्रतापगढ़ रायबरेली, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, रुड़की सहारनपुर, अंबाला तथा चंडीगढ़ दोनों दिशाओं में दिया गया है।

इसके अलावा रेलवे ने आनंद बिहार जोगबनी, आनंद विहार मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी दिल्ली, वाराणसी दिल्ली तथा अयोध्या आनंद विहार फेस्टीवल स्पेशल ट्रेन संचालित करने की घोषणा भी की है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज जंक्शन पर 16 माह बाद फिर शुरू होगा रेल कोच रेस्टोरेंट, रेलवे ने इस बार कमान हल्दीराम को सौंपी

यह भी पढ़ें- ट्रेन से उतरकर बस-मेट्रो और नमो भारत पकड़ना होगा आसान, दिल्ली के ये 7 रेलवे स्टेशन सीधे जुड़ेंगे