ट्रेनों के बाद यात्रियों को रुलाएगी रोडवेज की रात्रि बस सेवाएं
सहारनपुर कई एक्सप्रेस ट्रेनों को लंबे समय तक निरस्त रखने की घोषणा रेलवे पहले ही कर चु
सहारनपुर कई एक्सप्रेस ट्रेनों को लंबे समय तक निरस्त रखने की घोषणा रेलवे पहले ही कर चुका है। अब परिवहन निगम की सोमवार रात से रात में चलने वाली 40 बसों को बंद कर दिया गया है। वहीं, और बसों के भी बंद होने के आसार बन रहे हैं। जिससे यात्रियों को सफर में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
रोडवेज के सहारनपुर परिक्षेत्र में करीब 648 बसों के बेड़े के अलावा मुजफ्फरनगर शामली, गंगोह, छुटमलपुर व सहारनपुर डिपो आते है। इसके अलावा वाया सहारनपुर करीब 700 बसों का रोजाना आवागमन होता है। करीब 90 प्रतिशत रोडवेज बसों का संचालन दिन में किया जाता है, जबकि 10 प्रतिशत बसें विभिन्न मार्गों पर देर शाम व रात्रि में चलती है। आम दिनों में बसों में यात्रियों की संख्या 22 से 28 हजार प्रतिदिन रहती है। अब जिस प्रकार सर्दी व कोहरे की मार बढ़ती जा रही है उससे ट्रैफिक के साथ-साथ रोडवेज बसें भी प्रभावित हो रही है। सर्दी के कारण सवारियां भी कम निकल रही है। जिस कारण रोडवेज बसों को अपेक्षित लोड फैक्टर नहीं मिल रहा है। इसी कारण परिवहन निगम प्रबंधतंत्र ने रात्रि सेवा में कुछ मार्गो पर कटौती करने का निर्णय लिया है। इन मार्गों पर रात्रि सेवा बंद करने की तैयारी
उप्र परिवहन निगम के सहारनपुर परिक्षेत्र डिपो के देहरादून, हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, शामली, बड़ौत, दिल्ली, गंगोह मुख्य मार्ग है। इन मार्गों पर परिक्षेत्र की 60 प्रतिशत से अधिक बसों का नियमित संचालन किया जाता है। इसके अलावा हरियाणा, पंजाब, आगरा तथा लखनऊ व अजमेर तक की बस सेवा है। कोहरा बढ़ने के साथ ही प्रथम चरण में शामली, दिल्ली, मेरठ मुजफ्फरनगर मार्ग पर रात्रि सेवा बंद की जाएगी। इसके बाद आगरा व लखनऊ मार्ग पर भी रात्रि सेवा बंद हो सकती है। इनका कहना है..
इन दिनों सवारियां कम निकल रही है। कोहरे में हादसों की संभावना के मद्देनजर कई मार्गों की 40 रात्रि बसों को कम किया जा रहा है। इन बसों को दिन में संचालित किया जाएगा। दिल्ली मार्ग पर सुबह छह बजे के बाद ही बसों का संचालन शुरू कराया जाएगा। शामली-दिल्ली रूट पर रात्रि 9.30 बजे के बाद सेवा बंद कर दी गई है।
मनोज पुंडीर, क्षेत्रीय प्रबंधक उप्र परिवहन निगम सहारनपुर परिक्षेत्र