विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-देहरादून इकोनामिक काॅरिडोर को जोड़ने वाला मार्ग एक साल से बदहाल, अफसरों ने मूंदी आंखें

By Praveen Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 02 Jul 2026 06:08 PM (IST)

Saharanpur News: दिल्ली-देहरादून इकोनामिक काॅरिडोर से जुड़ने वाली बुग्गावाला सड़क एक साल से खराब है और बारिश के बाद गड्ढों में पानी भरने से आवागमन मुश्किल हो गया है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. लोक निर्माण विभाग की अनदेखी से लोग आक्रोशित।

  2. जिलाधिकारी सहारनपुर से सड़क मरम्मत की मांग।

संवाद सूत्र, बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। दिल्ली-देहरादून इकोनामिक काॅरिडोर को जोड़ने वाला बुग्गा वाला की सड़क टूटकर गड्ढे में तब्दील हो गई। रविवार को हुई बरसात के बाद गड्ढे में पानी भरने से लोगों को आवागमन में भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के बार-बार मांग करने के बाद भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारी आंखें बंद किए बैठे हैं और समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिसके चलते ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

कस्बे के मध्य से होकर गुजरने वाला बुग्गा वाला सड़क मार्ग जो उत्तराखंड राज्य के जनपद हरिद्वार के सैकड़ों गांव को भी जोड़ता है। इस सड़क का शुरुआती एक किलोमीटर का हिस्सा लोक निर्माण विभाग सहारनपुर के हिस्से में पड़ता है।

इसका सड़क मार्ग पिछले करीब एक वर्ष से टूटकर बदहाल हो चला है। सड़क बड़े-बड़े गड्ढे में तब्दील हो गई है। रविवार की सुबह बरसात होने के बाद सड़क के गड्ढे में जलभराव हो गया है, जिससे सड़क मार्ग पर आवागमन करना दूर्भर हो गया। यही नहीं बुग्गावाला रोड पर व्यापारियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कस्बे के विनोद कुमार गुप्ता अशोक कुमार डा. अब्दुल खालिक ने बताया कि सड़क पर न तो दोनों ओर पानी की निकासी के लिए नाली है और सड़क टूटने से जल भरा होने के कारण आवागमन में हरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बार-बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो चुका है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सहारनपुर से सड़क को बनवाने की मांग की है ताकि समस्या से निजात मिल सके ।