अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल
बेहट (सहारनपुर) : दिल्ली हाईवे पर कलसिया में बाइक सवार दंपति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार
बेहट (सहारनपुर) : दिल्ली हाईवे पर कलसिया में बाइक सवार दंपति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया।
बड़गांव क्षेत्र के गांव महेशपुर निवासी लक्ष्मी चंद पुत्र बुद्धू पत्नी मिथलेश के साथ सोमवार को मिर्जापुर क्षेत्र के गांव नांगलमाफी में एक शोक सभा में शामिल होने जा रहा थे। जब वे कलसिया गांव पहुंचे तो इनकी बाइक में एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे यह दोनों घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेहट लेकर पहुंची। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया।