हादसे में ग्रामीण की मौत
देवबंद के गांव मंझोल निवासी 55 साल के देवेंद्र बेटे अभिमन्यु को लेकर किसी काम से शहर आए थे। दोपहर करीब 12 बजे बाइक से लौटते हुए जब वह टपरी के निकट पहुंचे तो अचानक सामने से आ रही अनियंत्रित कार ने उन्हें चपेट में ले लिया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 09:18 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 09:18 PM (IST)
सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद के गांव मंझोल निवासी 55 साल के देवेंद्र बेटे अभिमन्यु को लेकर किसी काम से शहर आए थे। दोपहर करीब 12 बजे बाइक से लौटते हुए जब वह टपरी के निकट पहुंचे तो अचानक सामने से आ रही अनियंत्रित कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में पिता-पुत्र दोनों जख्मी हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया जबकि अभिमन्यु को भर्ती कर लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें