Move to Jagran APP

रालोद प्रदेश उपाध्यक्ष के आगमन पर स्वागत

गंगोह (सहारनपुर) : राष्ट्रीय लोकदल का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पहली बार गंगोह आगम

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 09:43 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 09:43 PM (IST)
रालोद प्रदेश उपाध्यक्ष के आगमन पर स्वागत
रालोद प्रदेश उपाध्यक्ष के आगमन पर स्वागत

गंगोह (सहारनपुर) : राष्ट्रीय लोकदल का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पहली बार गंगोह आगमन पर हाजी सलीम कुरैशी का जोरदार स्वागत किया गया। हाजी सलीम ने भी कार्यकर्ताओं के मानसम्मान के लिए हर जुल्म ज्यादती का डटकर मुकाबला करने की घोषणा की।

loksabha election banner

रालोद के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश रालोद अध्यक्ष मसूद अहमद द्वारा उनके नगरपालिका चुनाव व कैराना लोकसभा उपचुनाव में रालोद प्रत्याशी तब्बसुम हसन को विजयी बनाने के लिए की गई जबरदस्त मेहनत के प्रतिफल में हाजी सलीम कुरैशी को पुरस्कृत किया गया है। गंगोह आगमन पर कार्यकर्ताओं व कुरैशी समाज के लोगों ने हाजी सलीम को फूलमालाओं से लाद दिया, और रालोद नेताओं चौ. अजीत ¨सह, जयन्त चौधरी, मसूद अहमद, राव कौसर, व सलीम जिन्दाबाद के नारे लगाये। आभार जताते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी सलीम कुरैशी ने कार्यकर्ताओं व समर्थकों को भरोसा दिलाया कि उनका किसी तरह शोषण नही होने दिया जायेगा।

नगर पालिका द्वारा राजनीतिक दुर्भावनाओं से लगाये जाने वाले गृहकर व जलकर की आलोचना करते हुए हाजी सलीम ने चेतावनी दी है कि अगर कर निर्धारण में दोहरे मापदंड अपनाये गये तो सडकों पर उतरकर उसका विरोध किया जायेगा और शासन प्रशासन स्तर तक संघर्ष किया जायेगा। इस अवसर पर हाजी नदीम कुरैशी, हाजी अंजुम कुरैशी, विधान सभाध्यक्ष हाजी इमरान कुरैशी, जगदीश गर्ग, सभासद वसीम कुरैशी, कालू मेम्बर, फुरकान चौधरी, अकरम, हमीद, रविन्द्र कुमार, मनोज सैनी, कमल सुनेजा, पूर्व सभासद यशपाल आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.