Move to Jagran APP

शोभायात्रा के साथ मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन

महानगर में कई स्थानों से मां दुर्गा की मूर्तियों के विसर्जन को भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। बैंड धार्मिक धुनों से वातावरण को भक्तिमय बनाए हुए थे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 08 Oct 2019 11:05 PM (IST)Updated: Tue, 08 Oct 2019 11:05 PM (IST)
शोभायात्रा के साथ मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन
शोभायात्रा के साथ मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन

सहारनपुर, जेएनएन। महानगर में कई स्थानों से मां दुर्गा की मूर्तियों के विसर्जन को भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। बैंड धार्मिक धुनों से वातावरण को भक्तिमय बनाए हुए थे। महिलाओं ने एक दूजे संग सिदूर खेला। बड़ी नहर पर पूजा-अर्चना के बीच मां दुर्गा की मूर्तियों को जयकारों के बीच विसर्जित किया गया।

loksabha election banner

नारायणपुरी दुर्गाबाड़ी में दि बंगाली एसोसिएशन व दुर्गा पूजा समिति की ओर से विधि-विधान से चार अक्टूबर से रोजाना देवी पूजा और आरती का भव्य आयोजन चल रहा था। मंगलवार तीसरे पहर पूजा-पंडाल में महिलाओं ने एक-दूजे संग सिदूर खेला। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चटर्जी व सचिव अमित रॉय के नेतृत्व में बैंडबाजों संग मां दुर्गा की शोभायात्रा आरंभ हुई। मुख्य मार्गों से होकर निकली शोभायात्रा में श्रद्धालु भक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। शाम को मानकमऊ बड़ी नहर पर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। सुख-समृद्धि की कामना के साथ मां दुर्गा की मूर्ति को नहर में विसर्जित किया गया। वीएन रॉय, डा.मधुसूदन चटर्जी, राजेंद्र गांगुली, संजीव, डा.सुबीर चटर्जी, श्यामल चक्रवर्ती, रितेन भट्टाचार्य, विजय, सुजीत दास, अरुण बारू, तापस नंदी, मनीष साधु, दीपेन चटर्जी, सुब्रतो चटर्जी, बी भट्टाचार्या, प्रदीप चक्रवर्ती, सपन चक्रवर्ती आदि थे।

खलासी लाइन दुर्गापुरी कालोनी निवासी शिक्षक दीपक शर्मा ने पत्नी अंजू शर्मा, भाई कृष्णकांत उनकी पत्नी सोनिया, बच्चे अनुष्का, अतुल्य, अमूल्य व तरू आदि के साथ घर पर मां दुर्गा की सात फुट की विशाल प्रतिमा तैयार की थी। दादी भालो देवी व माता शांति देवी को सांझी बनाते देखते थे और उन्हीं से देवी मूर्ति बनाने की प्रेरणा मिली। नवरात्र में पूरा परिवार देवी भक्ति में डूबा रहा। शाम को पड़ोस की महिलाएं घर पर पहुंचकर भजन संध्या में शामिल होती थी। मंगलवार को ढोल-ढमाकों के साथ भव्य शोभयात्रा के रूप में श्रद्धालु मां दुर्गा की मूर्ति को बड़ी नहर ले गए। जयकारों संग पूजा-अर्चना के बीच मां दुर्गा की मूर्ति को नहीं में विसर्जित किया।

शारदानगर में मां शाकंभरी देवी क्लब की ओर से मां दुर्गा मूर्ति के विसर्जन को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालु बैंड की मधुर धुनों पर नाचते-गाते चल रहे थे। मार्ग में कई स्थानों पर मां दुर्गा की मूर्ति की पूजा-अर्चना की गई। जगह-जगह पुष्पवर्षा हुई। बड़ी नहर में जयकारों के साथ दुर्गा मूर्ति को विसर्जित किया गया। क्लब के प्रधान राजेश भारद्वाज, उप प्रधान सोनू जैन, संयोजक रिकू ठाकुर, अध्यक्ष शुभम भारद्वाज, रोहित यादव, मनोज यादव, दीपक, मोनू, विशाल, साहिल, बृजेश, लक्की, सुनील, पवन, रिकू यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.