Move to Jagran APP

दशलक्षण महापर्व शुरू, जैन मंदिरों में विशेष पूजा शुरू

देवबंद (सहारनपुर) : नगर के जैन मंदिरों में पर्वाधिराज पयूर्षण पर्व श्रद्धा व हर्षोल्लास से मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 09:06 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 09:06 PM (IST)
दशलक्षण महापर्व शुरू, जैन मंदिरों में विशेष पूजा शुरू
दशलक्षण महापर्व शुरू, जैन मंदिरों में विशेष पूजा शुरू

देवबंद (सहारनपुर) : नगर के जैन मंदिरों में पर्वाधिराज पयूर्षण पर्व श्रद्धा व हर्षोल्लास से मनाया गया। यह पर्व दस दिनों तक चलेगा। प्रथम दिन विधि विधान के साथ मंदिरों में पर्व का शुभारंभ किया गया।

loksabha election banner

शुक्रवार को नगर के भगवान पा‌र्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर सरागवाड़ा, मंदिर जी बाहरा, पंचायती मंदिर नेचलगढ़ और भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर कानूनगोयान में पयूर्षण पर्व के प्रथम दिन श्रीजी का अभिषेक, नित्यनियम पूजन एवं प्रथम दिन उत्तम क्षमा धर्म की पूजा की गई। साथ ही भगवान पा‌र्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर बाहरा में विधान का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर धर्माचायों ने कहा कि मनुष्य को जीवन में सुधार लाने के लिए सर्वप्रथम सामने आने वाले को क्षमा करना सीखना चाहिए। इस दौरान अंकित जैन, अनिल जैन, श्रीचंद जैन, रविन्द्र जैन, अरुण जैन, बबलू जैन, अतुल जैन, अजय जैन, अनुज जैन, रजनीश जैन, महेश जैन, प्रभास जैन, पायल जैन आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.