मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना कर मांगीं मन्नतें
नवरात्र के तीसरे दिन मां जगदम्बा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की गई। सोमवार को श्री त्रिपुर मां
देवबंद (सहारनपुर) : नवरात्र के तीसरे दिन मां जगदंबा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की गई।
सोमवार को श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर में नवरात्र के तीसरे दिन भी श्रद्धालु उमड़े और मां के दर्शन कर मन्नतें मांगी। मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पं. सतेंद्र शर्मा ने कहा कि मां जगदम्बा के चंद्रघंटा स्वरूप के पूजन का विशेष महत्व बताया गया है। इस स्वरूप का पूजन अर्चन सभी संकटों से मुक्त करता है। वहीं, भारत विकास परिषद मां बाला सुंदरी देवी मंदिर प्रांगण में महाआरती का आयोजन किया गया। परिषद की महिला संयोजिका आरती सिघल, नेहा तायल, मोनिका सिघल, दिव्या तायल, मेघा अग्रवाल, धीरज सोनी, दीपिका वर्मा, वर्षा अग्रवाल, साक्षी कुच्छल, रश्मि चौधरी, विवेक तायल, राजेश सिघल, रोबिन अग्रवाल आदि रहे।