राशन न मिलने से उपभोक्ताओं ने वार्ड सभासद को घेरा
गंगोह (सहारनपुर) : मशीन में आई खराबी के बाद राशन न मिलने से परेशान महिलाओं ने वार्ड सभ
गंगोह (सहारनपुर) :
मशीन में आई खराबी के बाद राशन न मिलने से परेशान महिलाओं ने वार्ड सभासद का घेराव कर राशन दिलाने की मांग की। पूर्ति अधिकारी से बात कर उन्हें आश्वासन देकर लौटा दिया गया।
मोहल्ला छत्ता की अनुसूचित जाति बस्ती की गरीब महिला उपभोक्ताओं को पहले डिपो होल्डर गुलशेर की दुकान पर सम्बद्व किया गया था। इसके बाद अनियमितता के आरोप में गुलशेर की दुकान निरस्त कर दी गई थी। जिसके बाद इन उपभोक्ताओं को पहले अर¨वद कुमार और बाद में मांगेराम एवं चंद्रपाल उचित दर विक्रेताओं की दुकानों से सम्बद्ध कर दिया गया था। बृहस्पतिवार को जब महिलाएं खाद्यान्न लेने पहुंची तो राशन डीलर ने किसी तकनीकी कारण से इन राशन कार्डो के राशन का उठान ना होने की बात कहते हुए उन्हें वापस लौटा दिया।
इससे कार्ड धारकों में रोष व्याप्त हो गया। महिलाओं ने वापस लौटकर वार्ड सभासद उषा गर्ग का घेराव कर लिया और खाद्यान्न दिलाने की मांग की। इसके बाद सभासद प्रतिनिधि डा. राकेश गर्ग ने आपूर्ति अधिकारी दिनेश चंद्र से फोन पर बात की। आपूर्ति निरीक्षक ने जांच कर जल्द ही उपभोक्ताओं को खाद्यान्न उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाएं शांत होकर लौट गई। बृहस्पतिवार सुबह खाद्यान्न वितरण आरंभ होते ही पीओएस मशीनों में सर्वर की खराबी के चलते भी उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पडा। करीब 11 बजे सर्वर ठीक होने पर ही वितरण आरंभ हो सका। इससे वृद्ध कार्डधारकों को काफी परेशानी हुई।