राशन डीलर के खिलाफ गांधी कालोनीवासियों का प्रदर्शन
देवबंद (सहारनपुर) : गांधी कालोनी वासियों ने क्षेत्र के राशन डीलर पर मिलावटी सामग्री वितरित कर
देवबंद (सहारनपुर) : गांधी कालोनी वासियों ने क्षेत्र के राशन डीलर पर मिलावटी सामग्री वितरित करने और कार्ड धारकों से अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। लोगों ने प्रशासन से डीलर की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
बुधवार को काफी संख्या में गांधी कालोनी वासी एकत्रित हुए और राशन डिपो होल्डर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि डीलर द्वारा वितरित की जाने वाली खाद्य सामग्री में मिलावट की जाती है। गेहूं व चावल का वजन बढ़ाने के लिए डीलर द्वारा खाद्य सामग्री में मिट्टी व अन्य पदार्थो की मिलावट की जाती है। कहा कि शिकायत करने पर राशन डीलर कार्ड धारकों के साथ जमकर अभद्रता करता है। कई बार हाथापाई तक की नौबत आ जाती है। उन्होंने डीलर पर राशन वितरण में धांधली करने का भी आरोप लगाया। कालोनी के लोगों ने एसडीएम से उक्त सस्ते गल्ले की दुकान की जांच कर राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी। प्रदर्शन करने वालों में रामरति, वीणा, ममता, सुदेश, लोकेश, मूर्ति, कुसुम, रानी, खुशनुमा, मुश्तरी, शाहिद, आकिल व मुदर्रिस आदि शामिल रहे।