कहीं लंका दहन तो कहीं बाली वध का मंचन देख दर्शक रोमांचित
श्री विष्णु कला मंडल द्वारा आयोजित रामलीला में गुरुवार रात सीता खोज अशोक वाटिका और लंका दहन का मंचन किया गया। जबकि श्रीराम जानकी सेवा समिति की रामलीला में शबरी मिलन
सहारनपुर जेएनएन। श्री विष्णु कला मंडल द्वारा आयोजित रामलीला में गुरुवार रात सीता खोज, अशोक वाटिका और लंका दहन का मंचन किया गया। जबकि श्रीराम जानकी सेवा समिति की रामलीला में शबरी मिलन, राम सुग्रीव मित्रता और बाली वध आदि लीलाओं का मंचन हुआ।
श्रीराम लीला भवन में श्री विष्णु कला मंडल के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में कलाकारों ने सीता खोज और अशोक वाटिका का मंचन कर दर्शकों को रोमांचित किया। इसके बाद जब लंका दहन का मंचन दिखाया गया तो रामलीला भवन जय श्रीराम, जय बजरंग बली के जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर ब्रिजेश कंसल, नितिन गुप्ता, नरेश मित्तल, गगन मित्तल, अशोक शर्मा, अरुण गोयल, राजकिशोर गुप्ता, निखिल अग्रवाल मौजूद रहे। उधर, श्रीराम जानकी सेवा समिति की रामलीला में कलाकारों ने सीता की खोज में प्रभु श्रीराम व लक्ष्मण के जंगलों में भटकने, इस दौरान उनकी मुलाकात शबरी से होने, श्रीराम द्वारा शबरी के जूठे बेर चखने, सुग्रीव मित्रता और सुग्रीव द्वारा श्रीराम को अपने भाई बाली के अत्याचार के बारे में बताने के बाद श्रीराम द्वारा बाली का वध कर देने आदि लीलाओं का सजीव मंचन किया। इस दौरान संस्थापक राजकुमार सिघल, अध्यक्ष अजय कुमार गर्ग बिट्टा, विक्रांत सिघल, विवेक तायल, रवि आढ़ती, शिवकुमार सैनी मौजूद रहे।