कूड़ा डालने पर हंगामा, वापस भेजे निगम के वाहन
नगर निगम द्वारा जनता रोड पर ढमोला नदी के आस-पास कूड़ा डंप करने से क्षेत्रवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मौके पर पहुंचकर कूड़े के ट्रक वापस कर दिए।
सहारनपुर जेएनएन। नगर निगम द्वारा जनता रोड पर ढमोला नदी के निकट कूड़ा डंप करने से क्षेत्रवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मौके पर पहुंचकर कूड़े के ट्रक वापस कर दिए। क्षेत्रवासियों की मौके पर पहुंचे भूमि स्वामी से नोकझोंक हुई। मंगलवार सुबह करीब दस बजे नगर निगम के वाहन कूड़ा लेकर प्रीत विहार पहुंचे। कूड़ा डालने की जानकारी पर दर्जनों लोगों ने विरोध करते निगम की गाड़ियों को वापस भेज दिया। लोगों का कहना था कि नगर निगम प्रीत विहार, कृष्णा धाम, शाकुम्भरी विहार, सराय व अकाशपुराम के पास खाली प्लॉट व ढमोला नदी में कूड़ा डलवा रहा है। कूड़े में लगी आग से विषैला धुआं वातावरण को प्रदूषित कर रहा है। जबकि दुर्गंध के कारण सांस लेना तक दुश्वार हो गया है। कूड़े व गंदगी के कारण क्षेत्रवासी सांस, एलर्जी, चरम रोग, बुखार व एक्•िामा आदि की चपेट में हैं। गंदगी के कारण, चार वर्षीय शौर्य सैनी पुत्र नीरज बुखार से पीड़ित है, जबकि दिल के रोगी विजय कुमार का कहना है कि जहरीले धुएं से उसको सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इसी प्रकार धर्मेंद्र कुमार के पांच वर्षीय पुत्र सक्षम व आठ वर्षीय पुत्री ²ष्टि भी सांस व खांसी रोग से पीड़ित हैं। विनय 37 एलर्जी रोग से पीड़ित है जबकि बृजेश का डेढ़ वर्षीय पुत्र आयुष खांसी, न्यूमोनिया से पीड़ित हैं। उनके पिता राजेश्वर टीबी रोग से ठीक हो गए थे, लेकिन दूषित वातावरण के कारण फिर से उनको दिक्कत होने लगी है। लोगों का कहना है कि डॉक्टर सब रोगों के पीछे जहरीले, धुएं व दुर्गंध को मुख्य वजह बता रहे हैं। इस संबंध में लोग निगम अधिकारियों व मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उनकी मौके पर मौजूद एक युवक फैजान व उसके साथियों से नोकझोंक भी हुई। फैजान आदि का कहना था कि वह तो कूडे के ऊपर मिट्टी डालने का काम करवा रहे हैं। गुस्साए लोगों का कहना था कि वह किसी भी हालत में यहां कूड़ा नहीं डालने देंगे।