क्रय केंद्रों के आवंटन को घेराव, हंगामा
सहारनपुर : चीनी मिलों का संचालन सही तरीके से न होने तथा क्रय केंद्र इधर से उधर किए जाने
सहारनपुर : चीनी मिलों का संचालन सही तरीके से न होने तथा क्रय केंद्र इधर से उधर किए जाने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसानों ने उप गन्ना आयुक्त का करीब एक घंटे तक घेराव कर हंगामा किया। किसानों का कहना है कि उनकी मर्जी के बिना ही उनके सेंटर इधर से उधर कर दिए गए हैं, इससे उन्हें गन्ना डालने के लिए लंबा सफर तय करना पड़ेगा। इसलिए उनके सेंटर पूर्व की भांति ही रखे जाएं।
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार एवं जिलाध्यक्ष चौधरी चरण ¨सह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जिले के किसान गन्ना भवन पहुंचे। जिला गन्ना अधिकारी के न मिलने पर किसान उप गन्ना आयुक्त के कार्यालय पहुंचे और जमकर हंगामा किया। गांव नौजली, बलाचौर व भारापुर आदि के किसानों का कहना था कि उनके गांवों के लिए अलग से सेंटर दिया जाए। कहा कि दया शुगर मिल पर उनके गन्ने की सप्लाई नहीं हो पाती। इसलिए उन्हें बजाज मिल से जोड़ा जाए।
घसौती गांव के किसानों का कहना था कि वे अपना गन्ना पहले से ही नंदपुर सेंटर पर देते रहे हैं। मगर इस बार उनके नाम घसौती क्रय केंद्र से जोड़ दिया गया। जबकि उनका क्रय केंद्र नंदपुर नजदीक पड़ता है। कहा कि रेलवे का अंडर पास पानी से भरा होने के कारण भी वह घसौती को गन्ना नहीं दे सकते। इसलिए उन्हें वापस नंदपुर सेंटर से जोड़ा जाए।
नानौता क्षेत्र के किसानों ने इस बात को लेकर हंगामा किया कि उनके नाम गांगनौली चीनी मिल से जोड़ दिये गए, उन्हें वापस नानौता चीनी मिल से जोड़ा जाए। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार आदि ने कहा कि कुछ चीनी मिलों द्वारा अभी तक भी सेंटर नहीं लगाए गए हैं। कहा कि गन्ना क्रय केंद्र अल्लीवाला, सरदाहेडी, सुंदरपुर व जीवाला पहले से ही गांगनौली मिल में चल रहे हैं, इन गांवों के किसान दया शुगर मिल गागलहेडी को अपना गन्ना नहीं देना चाहते।
जिलाध्यक्ष चौधरी चरण ¨सह ने फतेहपुर नागल, उमाही कलां व नौरंगपुर के सेंटर शीघ्र चलवाने की मांग की। कहा कि यदि तीन दिन में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो यूनियन किसी भी अधिकारी को गन्ना भवन में नहीं बैठने देंगी। प्रदर्शनकारी किसानों में चौधरी अशोक कुमार, जगपाल ¨सह, सुखबीर ¨सह, संजय चौधरी, चौधरी संजील, मनोज, नक्षत्रपाल, रोहताश यादव, नरेश यादव, राजपाल, रघुवीर ¨सह, प्रदीप ठाकुर, विशाल त्यागी, जयपाल प्रधान, केहर ¨सह, अनूप ¨सह, सुरेंद्र, र¨वद्र, ईसम ¨सह, अर¨वद, विवेक, घनश्याम राणा, सोनू आदि रहे।