पंजाबी फिल्म गिद्दड़ सिघी रिलीज, देखने को उत्साह
बॉलीवुड में सहारनपुर के अभिषेक त्यागी द्वारा निर्देशित व हीरो करन मेहता के अभिनय से भरपूर कॉमेडी पंजाबी फिल्म गिद्दड़ सिघी शुक्रवार को रिलीज हो गई।
सहारनपुर जेएनएन। बॉलीवुड में सहारनपुर के अभिषेक त्यागी द्वारा निर्देशित व हीरो करन मेहता के अभिनय से भरपूर कॉमेडी पंजाबी फिल्म गिद्दड़ सिघी शुक्रवार को रिलीज हो गई। फिल्म देखने के लिए पहुंचे परिजनों का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। परिवार के सदस्य व मित्र खासे उत्साहित थे।
कपिल विहार निवासी अभिषेक त्यागी व करन मेहता काफी पहले बॉलीवुड निकल गए थे। अभिषेक मुंबई में ड्रिम स्पार्क मूवीज नाम से कंपनी खोली। करन व अभिषेक ने विपिन पराशर के साथ मिलकर पंजाबी फिल्म गिद्दड़ सिंघी पंजाबी शुरू की। अभिषेक ने निर्देशन का काम संभाला और करन ने मुख्य कलाकार पंजाबी सुपर स्टार जॉर्डन संधू व रूबीना बाजवा के साथ अभिनय किया। शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित मल्टीप्लेक्स में रिलीज हुई फिल्म को देखने करन के पिता राजेश मेहता, चाचा संजय मेहता, मुकेश मेहता, भाई मनीष मेहता, करन के पापा के दोस्त राजीव सचदेवा, राजन कपूर के अलावा अभिषेक त्यागी की माता उषा त्यागी, चाचा अरुण त्यागी, देवेश त्यागी, भाई श्वेतांक त्यागी पहुंचे। फिल्म देखने के लिए उत्साहित लोगों ने परिजनों का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। दोनों परिवारों के मित्र और बड़ी संख्या में शहरवासी भी फिल्म देखने पहुंचे थे।