Move to Jagran APP

आतंकियों के मददगार को सहारनपुर लेकर आई पंजाब पुलिस

हथियारों के साथ पकड़े गए पांच आतंकियों के मददगार को पंजाब पुलिस बुधवार को सहारनपुर लेकर पहुंची लेकिन शहर के कुतुबशेर थाने से आगे का रास्ता मददगार भूल गया। उसने सिर्फ इतना ही बताया कि हथियार सहारनपुर की तरफ से लेकर आए थे। इसके बाद पंजाब पुलिस कुतुबशेर थाने में आमद व रवानगी दर्ज कराकर वापस लौट गई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Feb 2021 10:48 PM (IST)Updated: Wed, 24 Feb 2021 10:48 PM (IST)
आतंकियों के मददगार को सहारनपुर लेकर आई पंजाब पुलिस
आतंकियों के मददगार को सहारनपुर लेकर आई पंजाब पुलिस

सहारनपुर, जेएनएन। हथियारों के साथ पकड़े गए पांच आतंकियों के मददगार को पंजाब पुलिस बुधवार को सहारनपुर लेकर पहुंची, लेकिन शहर के कुतुबशेर थाने से आगे का रास्ता मददगार भूल गया। उसने सिर्फ इतना ही बताया कि हथियार सहारनपुर की तरफ से लेकर आए थे। इसके बाद पंजाब पुलिस कुतुबशेर थाने में आमद व रवानगी दर्ज कराकर वापस लौट गई।

loksabha election banner

पंजाब के नवा शहर जिले के बंगा क्षेत्र के डीएसपी गुरविद्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 में मुकुंदपुर में पांच आतंकी एके-47, हैंड ग्रेनेड आदि हथियारों के साथ पकड़े गए थे, जिन्होंने पंजाब के एक आतंकी संगठन के सदस्य होने की बात कबूल थी। उस दौरान करनाल निवासी आतंकियों का मददगार भाग गया था। हाल ही में बंगा डीएसपी की टीम ने फरार मददगार जगविंद्र सिंह उर्फ हरि सिंह पुत्र गुरुचरण सिंह निवासी करनाल को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में बताया कि वह पांचों आतंकियों की गाड़ी का चलाता था। इससे ज्यादा जानकारी उसे नहीं है कि हथियार कहां से लाए गए थे। हालांकि जगविद्र ने इतना जरूर बताया है कि हथियार वह सहारनपुर की तरफ से लेकर आए थे। पूछताछ के बाद डीएसपी गुरविद्र पाल सिंह जगविद्र को सहारनपुर लेकर पहुंचे। जिस समय पंजाब पुलिस कुतुबशेर थाने के सामने पहुंची तो वह आगे का रास्ता भूल गया है। उसे इतना ही याद है कि कुतुबशेर थाने के सामने से ही वह लोग निकले थे। कुतुबशेर थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पंजाब पुलिस ने कहीं पर भी दबिश नहीं दी। थाने में आई और आमद व रवानगी दर्ज कराकर वापस लौट गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.