हड़ताल व धरना 13वें दिन भी जारी
सहारनपुर: साघन समिति सचिव परिषद उप्र का अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर चली आ रही हड़ता
सहारनपुर: साघन समिति सचिव परिषद उप्र का अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर चली आ रही हड़ताल व धरना विकास भवन में 13वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अडिग नजर आ रहे है।
जिले की तमाम सहकारी समितियों में हड़ताल के चलते तालाबंदी चल रही है। अब तक रबी की फसल के लिए किसान खाद बीज के लिए भटक रहे है। इसके बावजूद मांगों पर गौर नहीं किए जाने से कर्मचारियों में खासी नाराजगी है। उधर रालोद जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम व प्रदेश महासचिव चौ. धीर¨सह ने धरने पर पहुंचकर कर्मचारियों को आंदोलन में पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। इसके अलावा सरदार पटेल विचार मंच संयोजक राजेन्द्र चौधरी ने भी आंदोलन का समर्थन किया। प्रवेश कुमार ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों के समक्ष भूखों मरने की स्थिति पैदा होती जा रही है। कर्मचारियों से भारी कार्य कराया जाता है, लेकिन वेतन के स्थान पर कमीशन देकर टरकाया जाता रहा है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने का आह्वान भी किया। इस दौरान हुकम ¨सह, हिमानी, राजेश कुमार, प्रवीन कुमार, सुरेश कुमार, राजपाल ¨सह, अमित मलिक, वीरेन्द्र कुमार, सहित भारी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। संघ के आदोलन को समर्थन
जासं, सहारनपुर : उप्र रसोइया संघ जिलाध्यक्ष गंगा देवी ने बताया कि 15 नवंबर को होने वाले उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ के धरने को रसोईया संघ का पूर्ण समर्थन होगा। साथ ही मुख्यमंत्री को रसोइयों की समस्याओं के बारे में ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया जायेगा।