तेल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
सहारनपुर : पेट्रोलियम पदार्थो के दामों में लगातार हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में कांग्र
सहारनपुर : पेट्रोलियम पदार्थो के दामों में लगातार हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने मोर्चा खोलते हुए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन में पेट्रोल व डीजल के दाम कम कराने के लिए सकारात्मक कदम उठाने की मांग की।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व बाजार में गत चार वर्षो के दौरान तेल के दाम आधे से भी कम हो गए हैं, लेकिन केंद्र सरकार टैक्सों में वृद्धि कर पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ा जनता को लूटने में लगी है। उन्होंने पेट्रोल डीजल को जीएसटी के दायरे में लाकर दाम कम करने की मांग की। नगर अध्यक्ष हाजी बहार अहमद, प्रवीन चौधरी, मुजफ्फर गुर्जर, इमरान कुरैशी, अमरदीप जैन गणेश दत्त शर्मा ने कहा कि पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि करके सरकार ने तेल कंपनियों को देश में लुटाई का मानों लाइसेंस दे दिया है। 2019 के चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का काम किया जायेगा। इस दौरान जादोराम गुप्ता, अजय त्यागी, ओमपाल, अशोक सैनी, संजीव कौशल, गुलफाम अंसारी, हाजी सैय्यद शौकत, संजय जाटव गौरव वर्मा, सौरभ धीमान, राजीव बत्रा, राजन अग्रवाल, अमित कांबोज, इंद्र कपूर, वरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।