Move to Jagran APP

कमल संदेश रैली में 15 हजार बाइक व 30 हजार कार्यकर्ताओं का लक्ष्य

भारतीय जनता पार्टी की शनिवार को निकलने वाली कमल संदेश बाइक रैली की तैयारियों को लेकर पूरा शहर सज गया है। जगह-जगह बड़े-बड़े होर्डिग्स व तोरण द्वार लगाए गए हैं। बाइक रैली में सहारनपुर लोकसभा की पांच विधानसभा सीटों से 15 हजार बाइक तथा 30 हजार कार्यकर्ता का लक्ष्य रखा गया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 10:45 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 10:45 PM (IST)
कमल संदेश रैली में 15 हजार बाइक व 30 हजार कार्यकर्ताओं का लक्ष्य
कमल संदेश रैली में 15 हजार बाइक व 30 हजार कार्यकर्ताओं का लक्ष्य

सहारनपुर : भारतीय जनता पार्टी की शनिवार को निकलने वाली कमल संदेश बाइक रैली की तैयारियों को लेकर पूरा शहर सज गया है। जगह-जगह बड़े-बड़े होर्डिग्स व तोरण द्वार लगाए गए हैं। बाइक रैली में सहारनपुर लोकसभा की पांच विधानसभा सीटों से 15 हजार बाइक तथा 30 हजार कार्यकर्ता का लक्ष्य रखा गया है। जनपद की नकुड़ एवं गंगोह विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता शामली की कमल संदेश बाइक रैली में हिस्सा लेंगे।

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी की कमल संदेश बाइक रैली को लेकर गुरुवार को पार्टी संगठन की मेरठ में हुई बैठक में रैली की सफलता को लेकर विचार विमर्श किया गया। रैली के लिए संयोजक नियुक्त कर सभी को तीन-तीन हजार बाइक लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने बताया कि शनिवार 17 नवंबर को निकलने वाली कमल संदेश बाइक रैली लोकसभा चुनाव में कमल खिलाने का काम करेगी। रैली में सभी जन प्रतिनिधि बाइक से चलेंगे। रैली की सफलता के लिए अजीत राणा को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा रामपुर मनिहारान में विधानसभा संयोजक जिला मीडिया प्रभारी विपिन सढौली, नकुड़ विधानसभा क्षेत्र में नक्षत्रपाल, बेहट विधानसभा क्षेत्र में सोनेंद्र राणा, गंगोह विस क्षेत्र में चंद्रपाल राणा, सहारनपुर देहात विधानसभा क्षेत्र में उमेश शर्मा व देवबंद विधानसभा क्षेत्र में शिवराज रोड को संयोजक बनाया गया है। प्रत्येक विधानसभा संयोजक को तीन-तीन हजार बाइक तथा एक बाइक पर दो-दो कार्यकर्ता लाने का लक्ष्य दिया गया है। यह लक्ष्य भाजपा के सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के लिए है। महानगर भाजपा भी रैली की सफलता के लिए कार्य कर रही है। भाजपा के महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि महानगर से अल्पसंख्यक मोर्चे की ओर से बडी संख्या में कार्यकर्ता बाइक लेकर रैली में शामिल होंगे। महिला मोर्चा की 500 कार्यकर्ता केसरिया पगड़ी बांधकर शामिल रहेंगी। कहा कि भाजपा के साढे चार साल के कार्यों को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से होने वाली कमल संदेश बाइक रैली पूरे देश में एक ही दिन 17 नवंबर को आयोजित की जा रही है। बाइक रैली में रहेंगी जिला प्रभारी कांता कर्दम

कमल संदेश बाइक रैली में पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ जिला प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम भी शामिल रहेगी। जनप्रतिनिधि भी रैली में बाइक पर सवार होकर चलेंगे। यहां से होकर निकलेगी रैली

भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली गांधी पार्क से अंबाला रोड, घंटाघर, श्रीराम चौक, प्रताप मार्केट, जोगियान पुल, नवाबगंज, नुमाइश कैंप, बेरीबाग, देहरादून चौक, अस्पताल चौक, दीवानी कचहरी, दिल्ली रोड होते हुए साउथ सिटी में पहुंचकर समाप्त होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.