Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अहोई अष्टमी पर्व को लेकर तैयारियां शुरू

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 06 Nov 2020 06:49 PM (IST)

    गंगोह क्षेत्र में अहोई अष्टमी पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। बाजारों में दुकानें लगना आरंभ हो गई हैं। दीपावली से एक सप्ताह पूर्व मनाए गए जाने व ...और पढ़ें

    Hero Image
    अहोई अष्टमी पर्व को लेकर तैयारियां शुरू

    सहारनपुर, जेएनएन। गंगोह क्षेत्र में अहोई अष्टमी पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। बाजारों में दुकानें लगना आरंभ हो गई हैं। दीपावली से एक सप्ताह पूर्व मनाए गए जाने वाले अहोई पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पर्व पूरे क्षेत्र में रविवार को मनाया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पर्व को लेकर अहोई माला में डाले जाने वाले चांदी के दानों की जगह-जगह दुकानें लग गई हैं। महिलाएं बच्चों की लंबी उम्र के लिए इस दिन व्रत रखती हैं। अहोई माता के चित्रों की बिक्री भी बाजार में शुरू हो गई है। इस पर्व को मनाने के साथ ही दीपावली की तैयारियां भी शुरू हो जाती है। त्योहारों के कारण घरों में रंगाई पुताई का काम भी तेजी से शुरू हो गया है। इस वर्ष बाजार में नए-नए डिजाइनों के बिजली के सामान उपलब्ध है। कोरोना के कारण सरकार ने जारी गाइड लाइन के अनुसार ही पर्वो को मनाने की बात कही है। मंहगाई की मार का असर दीपावली पर्व पर भी पड़ने की संभावना जताई जा रही है।