फूलों की वर्षा से हुआ प्रभातफेरी का स्वागत
देवबंद में साहिब श्री गुरुनानक देव महाराज के 551वें प्रकाशोत्सव पर्व के मौके पर दूसरे दिन प्रभातफेरी निकाली गई। जिसका विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया।
सहारनुपर, जेएनएन। देवबंद में साहिब श्री गुरुनानक देव महाराज के 551वें प्रकाशोत्सव पर्व के मौके पर दूसरे दिन प्रभातफेरी निकाली गई। जिसका विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया।
बुधवार सवेरे गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ हुई प्रभातफेरी सुभाष चौक, कैलाशपुरम कालोनी, अशोक विहार कालोनी होते हुए ब्रह्मापुरी कालोनी स्थित स. परविदर सिंह कक्कड़ के निवास पर पहुंची। संगतों ने फूलों की वर्षा कर प्रभातफेरी का स्वागत किया। ज्ञानी सुखदेव सिंह, चंद्रदीप सिंह, चन्नी बेदी, सिमरनजीत सिंह, बबनीश कौर, हर्षदीप मनचंदा, जितेश बतरा आदि ने गुरवाणी का गायन कर संगत को निहाल किया। इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी के प्रेस सचिव स. इंद्रपाल सिंह सेठी, चरण सिंह, इंद्रजीत सिंह, वीरेंद्र सिंह उप्पल, राजपाल सिंह, हर्ष भारती, जसवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
प्रदेश में अगली सरकार सपा की: रुद्रसेन
अंबेहटा: कस्बे के मोहल्ला डोडियान स्थित नवनियुक्त सपा नगर अध्यक्ष आसिफ रशीद के आवास पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सपा जिला अध्यक्ष चौ.रुद्रसैन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आने वाली सरकार सपा की होगी। भारतीय जनता पार्टी शासन में आम आदमी से लेकर किसान परेशान है, लेकिन सरकार समस्या का समाधान नहीं कर पा रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी दोबारा से प्रदेश में सरकार बनाएगी। पूर्व चेयरमैन हाजी मोहम्मद यामीन और वरिष्ठ सपा नेता नईम अहमद ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में सभी वर्ग के लिए कार्य किया गया। इस दौरान पूर्व सभासद चौधरी फैयाज अहमद, चौधरी रिजवान नेता, सभासद सलीम अहमद, डा. मुजफ्फर अहमद, डा. कादिर, सुल्तान अहमद आदि मौजूद रहे।