Move to Jagran APP

असामाजिक तत्वों ने फाड़ा भीम आर्मी का होर्डिंग

थाना क्षेत्र के गांव में भीम आर्मी के लगे होर्डिंग को असामाजिक तत्वों द्वारा फाड़ दिया गया। होर्डिंग फाड़े जाने की सूचना पर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया और एकत्रित होकर विरोध जताया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यकर्ताओं को शांत किया। भीम आर्मी जिला अध्यक्ष ने इस मामले में अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Aug 2020 11:27 PM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2020 06:06 AM (IST)
असामाजिक तत्वों ने फाड़ा भीम आर्मी का होर्डिंग
असामाजिक तत्वों ने फाड़ा भीम आर्मी का होर्डिंग

सहारनपुर जेएनएन। थाना क्षेत्र के गांव में भीम आर्मी के लगे होर्डिंग को असामाजिक तत्वों द्वारा फाड़ दिया गया। होर्डिंग फाड़े जाने की सूचना पर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया और एकत्रित होकर विरोध जताया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यकर्ताओं को शांत किया। भीम आर्मी जिला अध्यक्ष ने इस मामले में अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

loksabha election banner

थाना क्षेत्र के गांव नलहेड़ा गुर्जर में भीम आर्मी के स्थापना दिवस पर कुछ दिन पूर्व मुख्य चौराहे पर होर्डिंग लगाया गया था। रविवार को भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने देखा असामाजिक तत्वों द्वारा चौराहे पर लगे होर्डिंग को फाड़ कर फेंक दिया गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही भीम आर्मी कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। सूचना मिलने पर भीम आर्मी जिला अध्यक्ष डॉ रोहित राज गौतम मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विरोध जता रहे भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को शांत किया। जिला अध्यक्ष डॉक्टर रोहित गौतम इस मामले में अज्ञात असमाजिक तत्वों के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने तहरीर में कहा कि होडिग को फाड़ कर कुछ लोग माहौल को खराब करना चाहते हैं। होर्डिग पर महापुरुष सहित अन्य लोगों के फोटो भी लगे थे जो कि एक सोची समझी साजिश नजर आ रही है। उन्होंने तहरीर में असामाजिक तत्व की तलाश कर उसके खिलाफ एससी एक्ट में मामला दर्ज करने की मांग की है। उधर पुलिस ने बताया कि माहौल खराब करने वाले तलाश की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.