Move to Jagran APP

प्लास्टिक एसो. ने सौंपे प्रशासन को कैरी बैग

सहारनपुर : प्रदेश सरकार द्वारा 50 माइक्रोन से कम मोटाई के कैरी बैग को प्रतिबंधित किए जान

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Jul 2018 10:55 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jul 2018 10:55 PM (IST)
प्लास्टिक एसो. ने सौंपे प्रशासन को कैरी बैग
प्लास्टिक एसो. ने सौंपे प्रशासन को कैरी बैग

सहारनपुर : प्रदेश सरकार द्वारा 50 माइक्रोन से कम मोटाई के कैरी बैग को प्रतिबंधित किए जाने पर सहारनपुर प्लास्टिक एसोसिएशन ने अभियान चला कारोबारियों से कैरी बैग्स एकत्रित किये। प्रतिबंधित कैरी बैग्स अधिकारियों को बुलाकर उनके हवाले किया।

prime article banner

सहारनपुर प्लास्टिक एसोसिएशन के चौक नवाबगंज स्थित कार्यालय पर शुक्रवार की शाम अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसके दूबे व सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार के समक्ष व्यापारियों ने कहा कि प्लास्टिक एसोसिएशन और प्रशासन के बीच तय हुआ था कि व्यापारी स्वेच्छा से प्रतिबंधित कैरी बैग्स प्रशासन को सौंप देंगे। उसी के तहत प्रतिबंधित ढाई सौ किलोग्राम कैरी बैग एकत्रित किया गया। प्लास्टिक एसोसिएशन ने आह्वान किया कि वे सभी पर्यावरण के सजग प्रहरी हैं और प्रशासन के साथ हैं। अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसके दूबे व नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने इस सहयोग के लिए व्यापारियों का आभार जताया। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुदर्शन जुनेजा, संरक्षक सुरेश त्यागी, अशोक छाबड़ा, निखिल कुकरेजा, रोहित छाबड़ा मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK