यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पुलिसकर्मी जबरन लगवा रहा मोबाइल टावर
थाना सदर बाजार के क्षेत्र नवीन नगर के लोगों ने क्षेत्र निवासी एक पुलिसकर्मी द्वारा अपने आवासीय भवन पर किसी कंपनी का मोबाइल टावर लगाने का विरोध किया है।

सहारनपुर, जेएनएन। थाना सदर बाजार के क्षेत्र नवीन नगर के लोगों ने क्षेत्र निवासी एक पुलिसकर्मी द्वारा अपने आवासीय भवन पर किसी कंपनी का मोबाइल टावर लगाने का विरोध किया है। साथ ही मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर रोक लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि मोबाइल टावर लगने से क्षेत्र के बुजुर्गों व बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। लोगों का कहना था कि रात्रि में टावर लगाने की प्रक्रिया को अंजाम दिया जा रहा है तथा विरोध करने पर पुलिसकर्मी द्वारा खुली धमकी दी जाती है। उन्होंने कहा कि जिस भवन पर टावर निर्माण किया जा रहा है वह बेहद पुराना तथा जर्जर अवस्था में है जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। मांग करने वालों में हरीश कुमार, दीपक, नरेश कुमार, नकली सिंह, अमित कुमार, सुरजीत, हरजीत सिंह, सुदेश, शिक्षा देवी बबीता आदि शामिल है।
अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस मनाया
जासं सहारनपुर: जेवी जैन कालेज के शिक्षा विभाग में बीएड व एमएड के छात्रों तथा शिक्षकों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस उत्साह से मनाया। बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा मोनिका व श्वेता लूथरा ने विद्यार्थी दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि यूरोपियन देश चेक पर जर्मनी का आधिपत्य होने के कारण वहां के विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शन किया गया। इसी कारण विद्यार्थी दिवस मनाया जाता है। श्वेता ने बताया कि विद्यार्थियों के प्रति नाजियों की क्रूरता के कारण यह दिवस मनाया जाता है। डा. शुभ्रा चतुर्वेदी ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोहराई ना हो। इस दौरान डा. पूनम शर्मा, डा. नीत कौशिक, सपना रानी, मधुबाला, सहित बड़ी संख्या में छात्र व छात्राएं मौजूद रहे।
