नववर्ष पर किया कालेज में पौधारोपण
अंबेहटा नगर के प्रसिद्ध शैक्षिक संस्थान इकरा इंटर कॉलेज मे नव वर्ष के पावन आगमन पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पेड़-पौधों को लगाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए।
सहारनपुर, जेएनएन। अंबेहटा नगर के प्रसिद्ध शैक्षिक संस्थान इकरा इंटर कॉलेज मे नव वर्ष के पावन आगमन पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पेड़-पौधों को लगाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। पौधे लगाएंगे तो पर्यावरण स्वच्छ रहेगा। सभी को अपने बेटा-बेटी के जन्मदिवस पर हर वर्ष पौधे लगाने चाहिए। कोई भी कार्यक्रम हो तो उसकी शुरूआत पौधा रोपण से की जानी चाहिए। ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने से ही पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में समय-समय पर बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाता है। उन्होंने नये वर्ष के अवसर पर स्टाफ छात्रों को पर्यावरण बचाने की शपथ भी दिलवाई। इस अवसर पर आमिर गौर, नीरज कुमार, असलम खान, राशिद अली, योगेंद्र, अली ,हिना व माया आदि उपस्थित रहे।