क्वारंटाइन सेटर में खेलते हैं क्रिकेट, घर खाते हैं खाना
दतौली मुगल गांव के प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटाइन किए गए प्रवासी कामगारों का एक वीडियो शनिवार को वायरल हुआ है। इसमें क्वारंटाइन किए गए कामगार रोजाना दोपहर व शाम को घर खाना खाने जाते हैं। शारीरिक दूरी का पालन किए बिना क्रिकेट खेल रहे हैं। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने क्वारंटाइन किए गए 14 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
सहारनपुर, जेएनएन। दतौली मुगल गांव के प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटाइन किए गए प्रवासी कामगारों का एक वीडियो शनिवार को वायरल हुआ है। इसमें क्वारंटाइन किए गए कामगार रोजाना दोपहर व शाम को घर खाना खाने जाते हैं। शारीरिक दूरी का पालन किए बिना क्रिकेट खेल रहे हैं। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने क्वारंटाइन किए गए 14 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
गैर राज्यों से लौटे करीब 14 कामगारों को क्वारंटाइन करने के लिए गांव के प्राथमिक विद्यालय को सेटर बनाया गया है, लेकिन इनकी निगरानी करने वाला कोई नहीं है। शनिवार को इन कामगारों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। आनन-फानन में थाना फतेहपुर के दारोगा रघुराज सिंह की तहरीर पर क्वारंटाइन किए गए शहजाद, आबाद, आदिल, शौकीन, मुदस्सिर, सुहैल, मुज्जमिल, शहजाद, इलताफ, नजाकत, कुर्बान, कुंवरपाल, अब्दुल रहमान और नाजिम आदि पर लॉक डाउन का उल्लंघन करने और बिना मास्क लगाए अपने घर जाने का मामला दर्ज कर लिया गया। गांव के जिम्मेदार लोगों की माने तो कई बार इसकी शिकायत उन्होंने ग्राम प्रधान से की थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उधर, ग्राम प्रधान राव महफूज का कहना है कि क्वारंटाइन सेंटर से कोई भी खाना खाने घर नहीं गया। मौसम सुहावना होने पर वह सेंटर में क्रिकेट खेल रहे थे, जिसमें गांव के भी कुछ बच्चे शामिल हो गए।