Move to Jagran APP

पंचकल्याणक महामहोत्सव व विश्व शांति महायज्ञ आरंभ

श्री 1008 श्रीमज्जिनेन्द्र आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव एवं विश्व शान्ति महायज्ञ जैन मुनियों के पावन सानिध्य में विधि-विधान से आरंभ हो गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 27 Nov 2019 10:34 PM (IST)Updated: Thu, 28 Nov 2019 06:08 AM (IST)
पंचकल्याणक महामहोत्सव व विश्व शांति महायज्ञ आरंभ
पंचकल्याणक महामहोत्सव व विश्व शांति महायज्ञ आरंभ

सहारनपुर जेएनएन। श्री 1008 श्रीमज्जिनेन्द्र आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव एवं विश्व शान्ति महायज्ञ जैन मुनियों के पावन सानिध्य में विधि-विधान से आरंभ हो गया। भक्तों द्वारा श्रीजी की प्रतिमा को पालकी में भक्ति के साथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा मंडप तक एक विशाल शोभायात्रा के रूप में ले जाया गया, जिसमें आगे तीनों महामुनिराज चल रहे थे।

loksabha election banner

बुधवार को जैन बाग स्थित प्राचीन जैन मंदिर में सुबह की बेला में भगवान महावीर स्वामी का अभिषेक एवं शांतिधारा भारी संख्या में भक्तों द्वारा की गई। इसके बाद देवआज्ञा, गुरु आज्ञा, आचार्य निमंत्रण की क्रियाएं सम्पन्न हुई। महामुनिराज पूज्य वीर सागर महाराज, विशाल सागर महाराज, धवल सागर महाराज के पावन सान्निध्य में आचार्य विद्यासागर संत निवास का शिलान्यास श्रावक श्रेष्ठी अनिल जैन, सुनील जैन, देहरादून से आये राजेश जैन, अर्चना जैन परिवार द्वारा मंत्रोच्चार द्वारा किया गया। शिलान्यास के ऐतिहासिक क्षणों के साक्षी बनने के लिए भक्तजन मंत्रोच्चार कर रहे थे।

इन्द्र-इंद्राणियों द्वारा श्रीजी की प्रतिमा को पालकी में भक्ति के साथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा मंडप तक एक विशाल शोभायात्रा के रूप में ले जाया गया, जिसमें आगे तीनों महामुनिराज चल रहे थे। महावीर कालोनी को इस प्रकार सजाया गया था कि जैसे ही साक्षात भगवान का आगमन हो रहा हो। विनोद कुमार जैन परिवार द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत मंडप शुद्धिकरण, सरलीकरण, पात्रशुद्धि, इंद्र प्रतिष्ठा एवं मंगलाचरण विधि-विधान से सम्पन्न किया गया। ये कार्यक्रम बाल ब्रह्मचारी प्रदीप सुयश, पं. राजकुमार जैन, पं.श्रीयांस कुमार जैन, पं. शोभालाल जैन, पं. चन्द्रभान जैन द्वारा संपन्न कराए गए। मुख्य अतिथि पीएससी रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष रमेश चन्द्र रत्न ने मुनि श्री का आशीर्वाद लेते हुए कहा कि आज उनका जीवन धन्य हो गया, साक्षात भगवान के समान मुनियों के दर्शन कर स्वयं को गौरवशाली महसूस कर रहे हैं। परम पूज्य मुनि श्री 108 वीर सागर महाराज ने अपनी मंगल देशना में भक्तजनों को संबोधित करते हुए बताया कि यह मात्र पाषाण से परमात्मा बनाने की प्रक्रिया नहीं है अपितु यह प्रत्येक मानव में स्थित आत्मा को परमात्मा बनाने की क्रिया है। जैन समाज के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन ने कहा कि मुनि श्री के सान्निध्य में हो रहे पंचकल्याणक सभी के लिए पुण्यकारक साबित होगा। कार्यक्रम में पंचकल्याणक के मुख्य संयोजक राकेश जैन, अध्यक्ष राजेश कुमार जैन, संरक्षक चन्द्र कुमार जैन, कुलभूषण जैन, महामंत्री संजीव जैन, तरूण जैन उपाध्यक्ष विपिन कुमार जैन, मीडिया प्रभारी अनिल जैन, संजीव जैन, राजीव जैन, अमित जैन, सुशीला जैन,, पुनीत जैन, मनोज जैन, सुभाष चंद, देव कुमार आयुष जैन राजा, चौ. श्रीयांस जैन, डा.जेडी जैन, राजकुमार जैन, मनमोहन जैन, प्रदीप जैन, संदीप जैन थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.