गुरु नानकदेव जी के प्रकाश पर्व पर किया बूटा-प्रसाद वितरण
गुरु नानक देव जी महाराज के 550 वें प्रकाश-पर्व पर नेचर ग्लोबल ट्रेजर सोसाइटी द्वारा पर्यावरण संरक्षण के आयोजन में 550 बूटा-प्रसाद का वितरण किया गया।
सहारनपुर जेएनएन। गुरु नानक देव जी महाराज के 550 वें प्रकाश-पर्व पर नेचर ग्लोबल ट्रेजर सोसाइटी द्वारा पर्यावरण संरक्षण के आयोजन में 550 बूटा-प्रसाद का वितरण किया गया। गांधी पार्क में बूटा-प्रसाद वितरण स्टाल का उद्घाटन गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान स. जसवीर सिंह बग्गा ने फीता काटकर किया। संस्था सदस्यों व संगत ने बूटा-प्रसाद के रूप में गमले में लगा हुआ तुलसी का पौधा दिया गया, जिससे कि यह बूटा-प्रसाद रूपी तुलसी का पौधा लोगों के घर-घर तक पहुंच सके। तुलसी के इस पौधे से जहां घर का वातावरण शुद्ध रहेगा वहीं पर्यावरण संरक्षण भी होगा। उपमहानिरीक्षक उपेन्द्र अग्रवाल, नगर आयुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ,एसएसपी दिनेश कुमार, डीएम अलोक पाण्डेय, मेयर संजीव वालिया,पूर्व भाजपा सांसद राघव लखनपाल, पूर्व भाजपा विधायक राजीव गुम्बर, एसपी देहात विद्यासागर मिश्र व पुलिस क्षेत्राधिकारी नेचर ग्लोबल ट्रेजर सोसाइटी द्वारा लगाए गए स्टॉल पर पहुंचे जहां सभी ने आई संगत को बूटा-प्रसाद बांटा। इस दौरान संस्था संस्थापक गुरप्रीत सिंह बग्गा कार्यवाहक अध्यक्ष अंशुल मोंगा, सरदार इन्द्रजीत सिंह खालसा, संजीव मनचन्दा , दीपक राजदेव रजनी , शीतल गोस्वामी ,सचिन मार्केंडेय,परविदर सिंह,सुमित मेहंदीरत्ता, बलविदर बग्गा, गुरमेल सिंह,करण सचदेवा,लेखराज राणा,सूरज छाबरा,राहुल पटेल,मनजिदर यादव गौरव निरवाल,कपिल धीमान,अबरार अहमद आदि लोग मौजूद रहे।