Move to Jagran APP

पेंशन व्यवस्था लागू न की तो भुगतना होगा 2019 का चुनावी परिणाम

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश राज्यकर्मचारी महासंघ के धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अर्जुन

By JagranEdited By: Published: Tue, 08 Jan 2019 10:51 PM (IST)Updated: Tue, 08 Jan 2019 10:51 PM (IST)
पेंशन व्यवस्था लागू न की तो भुगतना होगा 2019 का चुनावी परिणाम
पेंशन व्यवस्था लागू न की तो भुगतना होगा 2019 का चुनावी परिणाम

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश राज्यकर्मचारी महासंघ के धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अर्जुन त्यागी ने सरकार से पुरानी पेंशन व्यवस्था को तत्काल बहाल करने की मांग की। कहा कि नहीं तो सरकार 2019 के चुनाव में इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

loksabha election banner

मंगलवार को उप्र राज्यकर्मचारी महासंघ के आहवान पर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने दो सूत्रीय मांगों को लेकर हकीकतनगर स्थित धरनास्थल पर धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अर्जुन त्यागी ने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करते हुए व आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को नियमित करें अन्यथा आने वाले 2019 के चुनाव में सरकार को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। क्षेत्रीय अध्यक्ष सोमपाल ¨सह राणा, जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार, जिला मंत्री योगेंद्र कुमार ने संबोधित करते ठेकेदार द्वारा मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। जिला मंत्री दानिश सिददीकी ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती तत्काल की जाए जिससे बेरोजगारी की समस्या का समाधान किया जाए। मंडलीय अध्यक्ष मुकेश त्यागी एवं मंडलीय मंत्री मनमोहन ¨सह, संरक्षक राजकुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि यदि सरकार तत्काल पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल नहीं तो एमरजेंसी सेंवाएं भी कर दी जाएगी। प्राथमिक शिक्षं संघ कें प्रांतीय अध्यक्ष यशपाल ¨सह सैनी, जिलाध्यक्ष रामनाथ सैनी, मंत्री रतन लाल शर्मा, सुशील पुंडीर ने कहा कि होने वाली हड़ताल में शिक्षक भारी संख्या में भाग लेंगे।

प्रदर्शनकारियों में प्रवीण कुमार, जिलाध्यक्ष, मंत्री योगेंद्र कुमार, रमेशचंद शर्मा, सुधा रानी, संजय सैनी, यशपाल ¨सह, कमल शर्मा, उमेश देशवाल, नीरज कुमार, राकेश कुमार, राजकुमार उर्फ राजू, विनोद कुमार शर्मा, सोमपाल ¨सह राणा, प्रमोद बंसल, सलीम अहमद, सुशील पुंडीर, मनोज रावत, सचिन मित्तल, हिमांशु कपिल, कविता सैनी, अर¨वद गुप्ता, सूर्यकांत सैनी, सतेंद्र त्रिपाठी, रजनीश त्यागी, आनंद प्रकाश त्यागी, मुकेश देवी, ममता, अर्जुन ¨सह, मोती लाल यादव, अब्दुल खालिक, सूर्यकांत सैनी,सुशील पुंडीर आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.